Sunday, February 2, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तबजट से पहले सरकार ने दी राहत एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

बजट से पहले सरकार ने दी राहत एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹7 घटा दिए हैं। अब दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 1797 रुपए में मिलेगा।

यह रेट आज 1 फरवरी 2025 से लागू हो गए हैं। यह कीमत ऐसे समय में आई है जब देश में यूनियन बजट को लेकर उत्सुकता का माहौल बना हुआ है आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11:00 बजे संसद में बजट पेश करेंगी।

आज 1 फरवरी से लागू होगी नई कीमतें

आज 1 फरवरी से कीमतें लागू होगी। लेकिन यह कीमतें सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर ही लागू होगी। व्यापारिक संस्थानों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शियल प्रयोग के लिए होता है घरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोग नहीं होता। ये सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य बिजनेस में इस्तेमाल किए जाते हैं। आजकल एलपीजी ईंधन के रूप में वाहनों में भी सिलेंडरों का प्रयोग होता है। ऐसे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी उन लोगों की चेहरे पर चमक का कारण बनी है जो कि अपने डेली व्यापार के क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर का प्रयोग करते

कीमतों में परिवर्तन की क्या है वजह

एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव हर महीने ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइसेज और उनको निर्धारित करने वाले फैक्टर के आधार पर निर्धारित होता है। इस समय ग्लोबल ट्रुथ तेल के प्राइस कुछ स्थिर है इसलिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में थोड़ी कमी की गई है। दिसंबर 2024 में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपए की वृद्धि की गई थी जिसके कारण उपभोक्ता में हताशा थी। उपभोक्ताओं की निराशा को दूर करने के लिए सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹7 की कमी की है।

अस्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनी एक कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने का

इस समय वैश्विक परिस्थितियां दिन प्रतिदिन बदल रही है निरंतर बदलती परिस्थितियों के कारण ईंधन मूल्य समायोजन में भी निरंत बदलाव देखे जा रहे हैं यह बदलाव अभी फिलहाल ही अर्थशास्त्र व्यवस्था का कारण भी बने हैं।

इस समय वैश्विक बाजार अस्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के उतार चढ़ाव को फेस कर रहा है। ऐसी स्थिति में अनुमान लगाया जा रहा है कि कमर्शियल गैस की कीमत ₹7 कम करके कमर्शियल उपभोक्ताओं को महंगाई से थोड़ी राहत दी जा रही है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई कमी नहीं है

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 14.2 किलो का होता है इसकी कीमत पहले भी सब्सिडी देकर कम ही रखी जाती है इसलिए इसकी कीमत को अलग से कम करने का कोई अभिप्राय अभी नहीं बनता इसलिए घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर घर के भोजन के लिए प्रयोग होता है और एक घर में एक महीने में अमून एक से दो सिलेंडर प्रयोग में आते हैं। इसलिए एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई कमी नहीं रखी गई है।

एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य कैसे निर्धारित होता है

एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट हर स्टेट में अलग होते हैं। हर स्टेट में एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट एलपीजी गैस सिलेंडर पर लगने वाले लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस पर निर्भर करते हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कम कीमत से होगा फायदा देश भर के व्यवसायों को

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी से स्थानीय कर और परिवहन लागत के आधार पर एलपीजी गैस की कीमत भी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होगी। गैस सिलेंडरों की कीमत में कमी होने का फायदा देश भर की व्यवसायों को अवश्य होगा। लेकिन कीमत में मामूली ही कमी हुई है इसलिए यह बदलाव बहुत कम अंतर से देखने को मिलेगा।

विभिन्न स्टेट्स में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹1804 से से घटकर ₹ 1797 रुपए हो गए हैं मुंबई में ₹1756 से घट कर ₹1749 रुपए 50 पैसे हो गए हैं। कोलकाता में ₹1911 रुपए से घटकर₹1960 रुपए हो गए हैं चेन्नई में ₹1966 से घट कर ₹1959.50 हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments