अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला हुआ है जिसमें अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेड वेंस के घर की खिड़कियां टूट गई है। एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। आइए जानते हैं क्या हुआ है अमेरिका के उपराष्ट्रपति के घर पर
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेंडी वेंस के घर पर हुआ हमला
अमेरिका के उपराष्ट्रपति के घर पर अचानक से हमला हुआ। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेंडी वेंस का घर सिनसिनाटी के ईस्ट वॉलेट हिल्स इलाके में है। उपराष्ट्रपति के घर सोमवार रात 12:00 के करीब हमला हुआ। इस हमले में अपराधियों ने उनकी खिड़की को नुकसान पहुंचा है बताया जा रहा है कि वेनेजुएला में अमेरिका पर हुए हमले के बाद की प्रतिक्रिया में यह हमला हुआ है। हालांकि अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि वेनेजुएला में हुए अमेरिकी हमले को देखने के लिए ट्रंप प्रशासन के साथ जेनी वंस कहां उपस्थित नहीं थे यह भी बताया जा रहा है कि वेनेजुएला पर हुए अमेरिकी हमले की प्लानिंग में भी जेडी वेंस हिस्सा नहीं रहे हैं। उपराष्ट्रपति के घर के आसपास की सड़कें 4 जनवरी 2025 तक बांधी थी वहां पर कई पुलिस चौकियों को स्थापित किया गया था स्थानीय लोगों को भी पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया था। पुलिस का कहना है कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी ने राज्यसभा 12:00 बजे के करीब घर के पास से एक व्यक्ति को भागते हुए देखा।
पुलिस पहुंची तत्काल उपराष्ट्रपति के घर
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवान पुलिस के साथ तत्काल ही उपराष्ट्रपति के घर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे इलाके की छानबीन की कई घंटे पुलिस के जवान उपराष्ट्रपति के घर पर रहे, अभी भी पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध व्यक्ति ने उपराष्ट्रपति के घर पर हमला क्यों किया? हालांकि व्यक्ति उपराष्ट्रपति के घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाया था।
जेंडी वेंस उसे समय नहीं थे घर पर
उपराष्ट्रपति लगभग एक सप्ताह से अपने घर पर ही थे लेकिन रविवार को वह शहर चले गए थे। उपराष्ट्रपति में अभी हाल ही में अपने घर पर लगभग 14 लाख डॉलर खर्च किए थे उनका घर 2.3 एकड़ में फैला हुआ है।
क्या कहना है जेंडी वेंस का इस घटना के बारे में ?
इस घटना के विषय में जेंडी वेंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा मेरे घर पर हुई घटना को लेकर लोगों ने जो चिंता व्यक्त की उसके लिए मैं सभी का आभार जताता हूं। जहां तक हमें पता चला है एक मानसिक रूप से अस्थिर इंसान ने हमारे घर में घुसने की कोशिश की। उसने खिड़कियों पर हथौड़े से हमला किया। मैं सीक्रेट सर्विस और पुलिस का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने तुरंत कार्यवाही कर कर स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। जिस समय यह घटना हुई उस समय मैं और मेरा परिवार वहां उपस्थित नहीं था। हम वॉशिंगटन डीसी वापस लौट चुके थे। मैं मीडिया से बस एक छोटी सी अपील करना चाहता हूं हम अपने बच्चों को इस तरह की घटनाओं से जितना हो सके दूर रखना चाहते हैं इसलिए मैं चाहता हूं कि हमारे घर की टूटी खिड़कियों की तस्वीर बार-बार दिखाने से बचा जाए।
सुरक्षा एजेंसियां लगी है जांच पड़ताल में
सुरक्षा एजेंसियां जेडी वेंस के घर जांच पड़ताल में लगी हुई है। अब यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह घटना उपराष्ट्रपति या उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी। घटना के बाद इस इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपी व्यक्ति घर के पास से पूर्व दिशा में दौड़ता हुआ देखा गया। सुरक्षा अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हुए हैं कि क्या कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति और उनके परिवार पर जासूसी करके उन्हें टारगेट कर रहा था। अमेरिका के उपराष्ट्रपति पर ऐसे समय में हमला हुआ है जब अमेरिका ने वेनेजुएला पर राष्ट्रीय अपराध घोषित कर दिया है और वहां के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को अमेरिका में कैद कर लिया है।
संदिग्ध की पहचान की जा चुकी है
संदीप के व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय विलियम के रूप में की जा चुकी है। लेकिन अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं लग पाया है कि आरोपी जेडी वेंस के घर को नुकसान पहुंचाना चाहता था या डी वेंस या उनके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाना चाहता था और अगर वह नुकसान पहुंचाना ही चाहता था तो क्यो?