अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के ट्रेंडिंग कपल हैं. उनकी शादी, लव लाइफ से जुड़ी खबरें तो अक्सर सुनने को मिलती हैं. मगर मीडिया में जब मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की झूठी खबरें आईं तो अर्जुन कपूर का पारा हाई हो गया. अर्जुन ने बुधवार को फेक न्यूज फैलाने वालों को जमकर लताड़ा. पर लगता है अर्जुन का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है.
मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर
दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरें खूब आ रही थीं। पिंकविला ने अपने सूत्रों के मुताबिक लिखा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर जब अक्टूबर में लंदन वेकेशन में गए थे, तब उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के सामने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। इस खबर के आने के कुछ देर बाद अर्जुन ने भड़कते हुए इस पर रिएक्ट किया था।
हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना
अर्जुन ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात का खंडन करते हुए लिखा था, ‘ये अब तक की सबसे गिरी हुई चीज है और आपने इसे बहुत कैजुअली किया है। इस तरह की बेकार खबरों को लिखना बहुत इंसेंसिटिव और पूरी तरह से अनएथिकल है। इस तरह की खबरें लगातार लिखी जा रही हैं। हम इन खबरों को कई बार इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर ये मीडिया में फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं। ये सही नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना।’
फैंस के फेवरेट कपल हैं अर्जुन-मलाइका
