आज सुबह 31 जनवरी बृहस्पति वार को अमेरिका का एक यात्री विमान अमेरिका की सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई आज यह विमान वाशिंगटन के निकट रीगन नेशनल हवाई अड्डे के पास सेना के हेलीकॉप्टर से हवा में टकरा गया। विमान टकराकर पोटोमेक नदी में गिरा।
कैसे हुआ यह हादसा
यात्री विमान में 64 लोग शामिल थे जिसमें चार चालक दल के सदस्य और साठ यात्री थे। विमान कंसास के विचिटा से वाशिंगटन जा रहा था। विमान का संचालन पीएसए एयरलाइंस के द्वारा हो रहा था। यह घटना ऐसी जगह हुई है जिसके विषय में कहा जाता है कि यहां सबसे अधिक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था है। यह स्थान व्हाइट हाउस और न्यूयॉर्क कैपिटल से लगभग 5 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में स्थित है। अमेरिकी सेना के सूत्रों से पता चला है कि विमान में तीन सैनिक सवार थे। उनकी स्थिति का पता अभी तक नहीं चल पाया है। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पास के कैनेडी सेंटर में लगे कैमरे में विमान को टकराते हुए और आग के गोले के रूप में बदलते हुए देखा जा सकता है।
दुर्घटना की वजह क्या थी
अभी दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है लेकिन रेडियो फ्लाइट के रेडियो ट्रांसपेंठर उत्तर से पता चला है की फ्लाइट 400 मीटर की ऊंचाई पर थी और उसकी गति लगभग 140 मिलती प्रति घंटा थी अचानक से पोटो मेक नदी के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से कम हुई।
तेजी से जलता हुआ विमान पोटोमेक नदी में जाकर गिर गया। नदी में से 18 शव निकाल लिए गए हैं।
क्या कहना है डोनाल्ड ट्रंप का
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन एयरपोर्ट पर हुए हादसे की जानकारी मिली यह एक भयानक हादसा था। इस समय जिन लोगों ने हादसे को कंट्रोल करने में अपनी भूमिका निभाई डोनॉल्ड ट्रंप ने उनके अविश्वसनीय काम और मदद के लिए धन्यवाद दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा की वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और जैसे-जैसे और सूचनाएं आएंगी विवरण सभी से सांझा किया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
सीनेटर ट्रेड क्रूज ने कहा की हादसे में गई है जानें
सीनेटर ट्रेड क्रूज ने कहा कि इस घटना में कई जानें गई है। लेकिन अभी यह नहीं बताया जा सकता कि कितने लोगों की मृत्यु इस घटना में हुई है। उन्होंने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लोग विमान में सवार थे और खो गए लेकिन यह सच है कि भी विमान में दुर्घटना में कई लोग हताहत हुए हैं।
वाशिंगटन एयरपोर्ट पर लगाई गई उड़ान और लैंडिंग पर रोक
इस घटना के बाद वाशिंगटन एयरपोर्ट पर किसी भी विमान को उतरने की परमिशन नहीं मिल रही है। वाशिंगटन एयरपोर्ट से होने वाली सभी उड़ानों को भी कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। वाशिंगटन में आने वाले और जाने वाले विमानों की टेक ऑफ और लैंडिंग को रोक दिया गया है।
वायु यात्रा नियंत्रण के ऑडियो में सुनी गई कॉल
वायु यात्रा नियंत्रण के ऑडियो में एक कॉल सुनी गई जिसमें पायलट से कंट्रोलर पूछ रहा है की क्या PAT25 आपने CRJ विमान देखा है। इसके बाद एक अन्य पायलट की आवाज सुनाई दी कि टावर क्या अपने यह विमान देखा।
FAA और NTSB ने शुरू की जांच
फेडरल एविएशन अथॉरिटी FAA ने इस दुर्घटना की जांच करना शुरू कर दिया है। NTSB ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित साक्ष्य और जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।