भारत और चीन में पिछले 5 सालों से सीधी उड़ानें बंद थीं कल रविवार को भारत चीन के बीच पहली सीधी उड़ान शुरू हुई है आइए जानते हैं क्यों ये उड़ाने बंद थी और कहां से शुरू हुई इन बंद उड़ानों के शुरू करने की कहानी
भारत और चीन के बीच 5 साल बाद शुरू हुई सीधी उड़ान
भारत और चीन के बीच कल रविवार रात 10:00 बजे कोलकाता और ग्वांग्झू के मध्य सीधी उड़ान शुरू हुई। ये उड़ानें इंडिगो एयरलाइन द्वारा संचालित की गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस उड़ान से पहले एक छोटा सा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक चीनी यात्री ने दीप जलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस समय हवाई अड्डा निदेशक डॉक्टर पी आर केडरिया भारतीय विमान पत्र प्राधिकरण और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारीगण उपस्थित थे।
भारत और चीन के बीच पिछले 5 सालों से बंद थी सीधी उड़ानें
भारत चीन के बीच पिछले 5 सालों से उड़ने बंद थीं। पहले कोविड और फिर भारत चीन के बीच में झड़प के कारण इन उड़ानों को बंद करना पड़ा था। 2020 तक भारतीय चीन के बीच सीधी उड़ानें जारी थी। लेकिन फिर भारत और चीन के संबंध खटास से भरे होते गए और इन उड़ानों को बंद करना पड़ा लेकिन अब बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के कारण दोनों देश एक दूसरे के फिर पास आ रहे हैं। दोनों देशों की कूटनीतिक पहल का यह एक असर माना जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति से जिनपिंग शंघाई सहयोग सम्मेलन में एक दूसरे से मिल चुके हैं। वहीं पर उड़ान संचालन में व्यापक बदलाव की नींव पड़ी।
चीन के दूतावास के प्रवक्ता ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में पोस्ट किया।
चीन के प्रवक्ता ने कहा चीन और भारत के बीच सीधी उड़ान अब एक वास्तविकता है। कोलकाता से शंघाई के लिए एक उड़ान शुरू हो रही है। चीन के शंघाई से नई दिल्ली तक सीधी उड़ानें 9 नवंबर से शुरू होंगी। ये उड़ानें हफ्ते में तीन बार होंगी।
आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण बोले चीनी राजदूत
कोलकाता में चीनी उप महावाणिज्य दूत किन योंग ने इन उड़ानों को लेकर कहा भारत चीन संबंधों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है। 5 सालों के निलंबन के बाद भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों के लिए यह एक बहुत बड़ा सुधार है। हम लंबे समय से इसकी उम्मीद कर रहे थे। पिछले वर्षों में हमारे नेताओं के बीच हुई बैठक में आम सहमति दिखाई दी है। आज सीधी उड़ानों की बहाली दोनों नेताओं के बीच में हुए समझौते की बाद हमें मिली पहली उपलब्धि है।
इस अवसर पर उपस्थित थे एनएससीबीआई हवाई अड्डा के निदेशक डॉ पी आर केडरिया
इस अवस्था पर हवाई अड्डे के निर्देश डॉक्टर पर के दरिया भारतीय विमान पत्र अधिकारी और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी उपस्थित थे डॉक्टर केडरिया ने कहा कि केवल व्यापार बल्कि पर्यटन पर भी इसका अच्छा असर पड़ेगा। इन उड़ानों से दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।
चीन 3 नवंबर से शुरू करने वाला है अपनी उड़ान यात्रा
चीन 3 नवंबर से शुरू करने वाला है चीन के शंघाई शहर से दिल्ली के बीच में उड़ाने होंगी। बुधवार शनिवार और रविवार को इन उड़ानों को संचालित किया जाएगा। इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रमुख राजीव सिंह ने कहा कोलकाता से चीन के लिए सीधी उड़ान से लॉजिस्टिक और परिवहन का समय कम होगा इससे लागत भी कम होगी और कारोबार में फायदा होगा।
कोलकाता से क्यों शुरू हुई है चीन और भारत के बीच उड़ान
कोलकाता में काफी संख्या में चीनी प्रवासी रहते हैं कोलकाता का चाइना टाउन अपने प्रवासी समुदाय के लिए ही जाना जाता है। यह काफी अधिक संख्या में लोग चेंज की यात्रा करते हैं इन उड़ानों से उन्हें काफी सुविधा हो सकती है।