Thursday, July 17, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार रहा सपाट,निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही सपाट स्तर पर...

आज शेयर बाजार रहा सपाट,निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही सपाट स्तर पर बंद हुए 

आज सेंसेक्स 64 अंकों की तेजी के साथ 82,634 पर बंद हुआ।आज निफ्टी 16 अंकों की बढ़त के साथ 25,212 पर बंद हुआ। मिड कैप 8 अंको की तेजी के साथ 59,621 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स आज सपाट रहे। मेटल,फार्मा के शेयरों में आज दबाव देखने को मिला।

शेयर बाजार आज सपाट बंद हुआ। आज निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही सपाट स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स आज 64 अंकों की तेजी के साथ 82,634 पर बंद हुआ।आज निफ्टी 16 अंकों की बढ़त के साथ 25,212 पर बंद हुआ।आज पीएसयू, बैंक, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स में भी बढ़त देखी गई।

कैसा रहा आज का शेयर बाजार

आज सेंसेक्स 64 अंकों की तेजी के साथ 82,634 पर बंद हुआ।आज निफ्टी 16 अंकों की बढ़त के साथ 25,212 पर बंद हुआ। मिड कैप 8 अंको की तेजी के साथ 59,621 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स आज सपाट रहे। मेटल,फार्मा के शेयरों में आज दबाव देखने को मिला।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली 

  • आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से14 शेयर हरे निशान के नीचे रहे।
  • आज बीएसई सेंसेक्स के महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त 2.10% देखने को मिली।
  • आज टेक महिंद्रा के शेयर में 1.94% की बढत देखने को मिली।
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर में आज 1.81% की बढ़त देखने को मिली।
  • इंफोसिस के शेयर में आज 1.50% की बढ़त देखने को मिली।
  • अदानी पोर्ट्स के शेयर में आज0.78% की बढ़त देखने को मिली।
  • एशियन पेंट्स के शेयर में आज 0.73% की बढ़त देखने को मिली।
  • आज सबसे कम बढ़त एचडीएफसी बैंक के शेयर में 0.05%देखने को मिली। 

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक गिरावट

  • सेंसेक्स के आज 30 में से 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
  • सबसे अधिक मंदी आज के ईटरनल के शेयर में देखने को मिली। ईटरनल का शेयर आज 1.58% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • सन फार्मा के शेयर में आज 1.49% मंदी देखी गई।
  • टाटा स्टील के शेयर में आज 1.10% मंदी देखने को मिली।
  • टाटा मोटर्स के शेयर में आज 0.87% की मंदी देखने को मिली।
  • बजाज फाइनेंस के शेयर में आज 0.71% की मंदी देखने को मिली।
  • आज सबसे कम मंदी भारती एयरटेल के शेयर में 0.08% की रही।

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ? 

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4218 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 2338 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 1718 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 162 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 145 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 37 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

 आज कैसा रहा कारोबार?

आज शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मीडिया पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी क्षेत्रों में कारोबार आज सपाट रहा। निफ़्टी मीडिया इंडेक्स में आज 1.3% की तेजी देखी गई। निफ़्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में आज 1.7% की तेजी देखी गई। आईटी शेयरों में आज खरीदारी देखी गई। आज आईटी के शेरों में 0.8% की तेजी देखी गई। आज मेटल कमोडिटी और कैपिटल गुड्स के शेयर में गिरावट देखी गई।

आज शेयर मार्केट में 80,000 करोड़ रुपए की कमाई 

 आज निवेशकों ने 80,000 करोड़ रुपए कमाए। कल 15 जुलाई को मार्केट केपीटलाइजेशन 460.33लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 461.13 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों ने 80,000 करोड़ रुपए कमाए।

विशेषज्ञों ने क्या कहा

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत का मैक्रो इकोनॉमिक आउटलुक मजबूत बना हुआ है। घटती महंगाई, कम होती ब्याज दरें अच्छी मानसून और तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को समर्थन मिल रहा है। लगातार 8 महीना से महंगाई में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिला है। 

निवेशक वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही की कॉर्पोरेट नतीजे की उम्मीद कर रहे हैं। टैरिफ संबंधी चिताओं के कारण भी निवेशक असमंजस में है। अभी हाल ही में लगी तांबे पर 50% टैरिफ से यह चिंता और बड़ी है। महंगाई में कमी होने के कारण अमेरिकी फैट द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें नहीं दिखाई पड़ रही है जिसके कारण बाजार अनीश्चिंता की स्थिति में है।

निष्कर्ष 

शेयर बाजार आज सपाट स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका की ट्रेड डील जब तक फाइनल नहीं होती तब तक निवेशक असमंजस की स्थिति में हैं जिसका असर शेयर मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments