शेयर बाजार में अस्थिरता का संकेत देने वाला वीडीआई इंडेक्स 3 दिन में गिरा 12%, अदानी ग्रुप ने FY 25 में मुंबई की मेट्रो लाइन बनाने के बराबर भरा टैक्स , शेयर बाजार में अस्थिरता का संकेत देने वाला वीडीआई इंडेक्स तीन दिन में 12% गिरा है जो की बाजार में निवेशकों के निवेश करने और सकारात्मक सोच की तरफ इशारा करता है। अदानी ग्रुप ने FY 25 में मुंबई की मेट्रो लाइन बनाने के बराबर भरा टैक्स, यह धन ओलंपिक खेलों के आयोजन में लगने वाले खर्च के बराबर है।
शेयर बाजार में अस्थिरता का संकेत देने वाला वीडीआई इंडेक्स तीन दिन में 12% गिरा है
आज दिन भर में देने वाला वी आई इंडेक्स में 5% की गिरावट देखी गई। दोपहर में यह थोड़ा बड़कर 15.27 के स्तर पर पहुंचा। लेकिन फिर भी इसमें 3.02% की गिरावट देखने को मिली। यह इंडेक्स पिछले तीन दिनों में 12 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है। यह निवेशकों का सकारात्मक रूझान की तरफ संकेत है। आईए जानते हैं क्या है वह कारण जिसके कारण शेयर बाजार में अच्छी तेजी का संकेत देने वाला इंडेक्स 3 दिनों में 12% गिरा है।
आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद
निवेशक आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जिसके कारण वी आई इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होने वाली है जिसके नतीजे शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे तक आएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस मीटिंग के द्वारा आरबीआई तीसरी बार रेपो दर में 0.25% की कटौती कर सकता है। आरबीआई अप्रैल, फरवरी में पहले ही रेपो दर में कटौती कर चुका है।
शेयर बाजार में तेजी वजह है वी आई इंडेक्स में गिरावट की
तीन दिनों से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 900 अंकों की तेजी दिखाई है निफ्टी भी आज 24,900 के पास पहुंचा है। बीएसई में आज 2206 शेयरों में तेजी देखने को मिली है।आज बीएसई के 1184 शेयरों में मंदी देखने को मिली और 138 शेयरों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। यह एक सकारात्मक संकेत रहा। जिसके कारण आज भी वी आई इंडेक्स में गिरावट देखी गई।
महंगाई हुई है कम जिसके कारण आरबीआई को मिली है राहत और घट रहा है वीआई इंडेक्स
महंगाई दर (सीपीआई) घटी है। महंगाई दर घटकर 3.16 के स्तर पर पहुंच गई है। यह 6 साल का सबसे निचला स्तर है। जिसके कारण आरबीआई को ग्रोथ को सपोर्ट करने का अवसर मिल रहा है। आरबीआई अपना नीतिगत रुख हल्का रख सकती है। केंद्रीय बैंक उम्मीद जता रहा है कि इस वर्ष महंगाई दर 4% के करीब रहने वाली है। जिससे केंद्रीय बैंक का मध्यम अवधि का लक्ष्य पूरा हो पाएगा।
क्या कहना है विशेषज्ञों का वी आई इंडेक्स में गिरावट के विषय में?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट रुचित जैन का कहना है की बाजार की पॉजिटिव चाल और आरबीआई की रेपो दर में कटौती के कारण निवेशक आशान्वित हो रहे हैं। उनका आत्मविश्वास बड़ा है जिसके कारण वीआई इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है।
अदानी ग्रुप ने FY 25 में मुंबई की मेट्रो लाइन बनाने के बराबर भरा टैक्स
अदानी ग्रुप का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 में अदानी ग्रुप में 74,945 करोड़ का सरकारी टैक्स भरा है। 2024 में अदानी ग्रुप में 58,104 करोड़ का टैक्स भरा था। वर्ष 2024- 25 में अदानी ग्रुप में पिछले वर्ष के मुकाबले 29% अधिक टैक्स भरा है। मुंबई मेट्रो नेटवर्क को बनने में कुल लागत 74,945 करोड़ के करीब ही लगी है। तो सोचिए जितना धन मुंबई मेट्रो नेटवर्क बनने में लगा है उतना धन अदानी ग्रुप में टेक्स में दिया है।
यह धन ओलंपिक खेलों के आयोजन में लगने वाले खर्च के बराबर है। इस टेक्स में कंपनी का खुद का टैक्स, ग्राहकों या दूसरों से वसूला गया इनडायरेक्ट टैक्स और कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा में दिया गया योगदान भी शामिल किया गया है। अदानी ग्रुप ने 28,720 करोड़ रुपए डायरेक्ट टैक्स दिया है। 45,407 करोड़ रुपए इनडायरेक्ट टैक्स दिया है।अदानी ग्रुप ने 818 करोड रुपए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए टैक्स के रूप में दिए हैं।