रूस के राष्ट्रपति और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच कल एक फोन कॉल हुई जिसमें पुतिन ने ट्रंप से 75 मिनट तक फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि हमें यूक्रेन को हर हाल में जवाब देना है। हमें हर हाल में बदला लेना है।
रूस और यूक्रेन में जारी है जंग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड’ ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन में चली 75 मिनट तक फोन पर बात। पहले रूस ने यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर हमला करके घायल कर दिया और बारह सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। रूस ने ऐसा अपने विमानों से आक्रमण करके किया। इसके बदले में यूक्रेन ने रूस के चार एयर बेसों पर हमला करके उन्हें तबाह कर दिया है। इस हमले में रूस के 40 विमान भी हताहत हुए। इस हमले का जवाब रूस लगातार यूक्रेन पर हमला करके दे रहा है।
पुतिन ने कहा यूक्रेन तैयार रहे आने वाले परिस्थितियों के लिए
अभी ईरान ने अपना न्यूक्लियर पावर प्लांट फिर से शुरू करने की सारी तैयारी करनी है। बारह जून से ईरान का न्यूक्लियर पावर प्लांट फिर से शुरू होने वाला है। इस पावर प्लांट को रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से बात की थी।वहीं रूस ने डोनाल्ड ट्रंप से यूक्रेन से बदला लेने की बात की
पुतिन व ट्रंप की बात हुई हमले के 4 दिन बाद
रविवार को यूक्रेन में रूसी एयरवेज पर हमला किया था तभी से यूक्रेन खुद को जीता हुआ मान रहा है। ऐसे में पुतिन व ट्रंप की बात से जेलेस्की की चिंता बढना निश्चित है। पुतिन ने फोन पर ही जेलेक्सी को चेतावनी दे डाली।पुतिन ने उनसे फोन कॉल पर कहा है कि वो यूक्रेन के ड्रोन हमलों का जवाब देंगे। पुतिन का कहना है कि अभी शांति वार्ता संभव नहीं यह लड़ाई लंबी चलेगी। हमें यूक्रेन द्वारा किए गए हमलों का जवाब देना है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, पुतिन ने फोन कॉल पर बताया यूक्रेन तैयार रहे आने वाले परिस्थितियों के लिए
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि पुतिन की और उनकी फोन पर बात काफी सार्थक रही लेकिन यह ऐसी बात नहीं थी जो की शांति की तरफ जाए। हमने यूक्रेन और रूस के आपसी संबंधों के विषय में बात की। हमने रूस पर यूक्रेन के हमले और फिर यूक्रेन की रूस के एयर बेसों पर हमले के विषय मे बात की।
ट्रंप व पुतिन में हुई ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी बात
गो ट्रंप व पुतिन में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भी लेकर बात हुई। ट्रंप ने पुतिन से कहा ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होनी चाहिए इस पर पुतिन ने कहा की हां ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होनी चाहिए। डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार रोकने का निर्णय लेने में देरी कर रहा है। ईरान को परमाणु कार्यक्रम जल्दी ही रोक देना चाहिए। ऐसे में ऐसे में रूस ने स्वीकार किया कि हां ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।
अमेरिका चाहे तो रूस ईरान के साथ अमेरिका की परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत करवा सकता है। रूस और अमेरिका की यह बात उस समय हो रही है जब यूक्रेन और ईरान को लेकर अमेरिका की खींचतान चल रही है। अमेरिका यूक्रेन को सपोर्ट कर रहा है। यूक्रेन ने रूस के एयर बेस पर हमला करने से पहले कहा था कि अमेरिका से बात करने के बाद ही यूक्रेन ने किया है रूस पर हमला।
यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया ब्रिज को उड़ा दिया
वहीं रूस और यूक्रेन में लगातार हमले जारी हैं। अभी हाल ही में यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया ब्रिज को 11 किलो के अंडरवाटर डिस्पोजल से उड़ा दिया है। क्रीमिया ब्रिज रूस के कब्जे किए गए यूक्रेन को रूस से जोड़ने वाला ब्रिज है। इस ब्रिज को केर्च स्ट्रेट ब्रिज भी कहते हैं।
क्या महत्व है रूस के लिए क्रीमिया ब्रिज का?
इस पुल के द्वारा सेना हथियार व खाद्य सामग्री क्रीमिया व दक्षिणी यूक्रेन में भेजती है। इस पुल के द्वारा रूस के मुख्य भूमि क्षेत्र को क्रीमिया से जोड़ा जाता है। इस पुल को 2018 में रूस द्वारा बनवाया गया था। 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया था इस कब्जे को स्थाई बनाने के लिए इस पुल को प्रतीक के रूप में बनवाया गया था। क्रीमिया ब्रिज के द्वारा क्रीमिया की अर्थव्यवस्था को व्यापार और पर्यटन के जरिए रूस से जोड़ा जाता है।