Tuesday, July 1, 2025
HomeFeaturedजीवनशैलीहमेशा स्वस्थ रहने के लिए क्या स्वस्थ खाते रहने की आदत भी...

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए क्या स्वस्थ खाते रहने की आदत भी बना‌ सकती है आपको अस्वस्थ? और क्या आप हमेशा खाने के बारे में सोचते हैं तो हो सकते हैं आप मानसिक रूप से रोगी?

आजकल हम सभी स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्वस्थ भोजन करने पर विश्वास करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की अति सर्वत्र वर्जिते। अगर आप हमेशा खाने के विषय में ही सोचेंगे तो आप बीमार हो सकते हैं यह तो हम सभी जानते हैं या अगर हम ज्यादा खाएंगे तो हम बीमार पड़ जाएंगे यह भी हम सबको पता है

लेकिन क्या आपको पता है कि अगर हम हमेशा स्वस्थ खाने के विषय में ही सोचें स्वस्थ खाना ही खाएं तो भी हम बीमार पड़ सकते हैं।अगर हम हमेशा हेल्दी खाने पर ही स्थिर रहे तो इससे हमें नुकसान भी हो सकता है। यह कुछ समय बाद एक बीमारी बन सकती है और जिससे हमें शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार से नुकसान हो सकता है। 

हमेशा खाने के बारे में सोचने से हो सकती है ऑर्थोरेक्सिया नामक बीमारी

विशेषज्ञों का कहना है की जो व्यक्ति सिर्फ स्वस्थ भोजन ही खाना चाहते हैं, अच्छा खाना कैसे बन रहा है इसको बनाने के लिए किस सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। एक व्यक्ति पूरा दिन न सिर्फ यह देख रहा है बल्कि उसके विषय में ही बात करता है सोचता हैं तो ऐसे में वो व्यक्ति मानसिक रोगी भी हो सकता है। उस व्यक्ति को ऑर्थोरेक्सिया नामक बीमारी हो सकती है।

ऐसा व्यक्ति हमेशा स्वस्थ खाने के विषय में ही बात करता है। स्वस्थ भोजन हीं करता है अगर उसे स्वस्थ भोजन न मिल पाए तो वह खाना नहीं खाता। कहीं बाहर होने पर भी वह भूखा रहना स्वीकार करता है लेकिन बाहर का खाना खाना स्वीकार नहीं करता ऐसे में उसे शारीरिक रूप के साथ मानसिक रूप से भी बीमारियां होना शुरू हो जाती है। ऑर्थोरेक्सिया ऐसी ही एक बीमारी है। 

क्या होता है ऑर्थोरेक्सिया में 

इस बीमारी में व्यक्ति को अगर स्वस्थ भोजन ना मिले तो व्यक्ति को घबराहट होने लगती है व्यक्ति की रात को नींद खुलने लगते हैं और नींद न आने की समस्या भी हो सकती है उस व्यक्ति को पैनिक अटैक आने लगते हैं। अगर उसे समय पर स्वस्थ भोजन ना मिले तो व्यक्ति को एंजायटी, डिप्रेशन टेंशन होने लगती है जिसके कारण उसका मानसिक स्वास्थ्य भी खराब रहने लगता है। 

हमेशा हेल्दी खाना खाने के नुकसान 

वैसे तो हेल्दी खाना खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन अगर आपने कोई मुश्किल नियम बना लिया है तो ऐसे में आपकी हेल्दी खाने की आदत से आपको नुकसान भी हो सकता है। यह आपका खाने के प्रति जुनून को दिखाता है। अगर आपको अपना पसंद का भोजन ना मिले तो आप गिल्ट का शिकार होते हैं। आपको एक अपराध बोध रहता है।

अगर आप एक पार्टिकुलर भोजन अनहेल्दी समझकर नहीं खाते तो उस अनहेल्दी भोजन में भी तो कुछ पोषक तत्व आवश्यक होंगे जिन्हें आपको सीमित मात्रा में खाना ही चाहिए । आप उन पोषक तत्व को भी अपने शरीर में लेने से इनकार कर देते हैं। और फिर अपने शरीर की क्रेविंग को दूर करने के लिए आप हेल्दी फूड ही सही उस फूड को ज्यादा खाते हैं। 

आप पड़ सकते हैं अकेले 

अगर आप स्वस्थ खाने के लिए एक हद से ज्यादा चिंतित रहते हैं तो आपके पास विकल्प भी बहुत कम होंगे। आप कहीं बाहर घूमने जाना, दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना पसंद नहीं करेंगे और ऐसे में आप भीड़ के बीच में भी अकेले रह जाएंगे।

क्या है ऑर्थोरेक्सिया के लक्षण

*अगर आप बार-बार अपने भोजन के पोषक तत्व के विषय में जानकारी हासिल करें 

*डिब्बा बंद भोजन की सामग्री की लिस्ट और पोषक तत्वों को बार-बार चेक करें। 

*बने भोजन के विषय में भी चिंतित रहें। 

*दूसरे लोगों की उन हल्दी भोजन के कारण बिगड़ी तबीयत के विषय में दिलचस्पी ले। 

*सिर्फ हेल्दी फूड के बारे में ही बात करें। 

*आपको अच्छा खाना कहीं मिल ना पाए तो आप चिंतित हो जाए 

*आप हमेशा हेल्दी खाने के बारे में सोचें हेल्दी खाने के बारे में सर्च करें।

क्या करें अगर हो जाए आपको ऑर्थोरेक्सिया 

अगर आपको लगता है आपके अंदर इस बीमारी के सिंपटम्स है तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से मिले। अगर आपको लगता है कि आपके अंदर बीमारी के लक्षण बढ़ रहे हैं तो अब मनोवैज्ञानिक के पास जाए वह साइकोथेरेपी से इस समस्या का समाधान कर सकता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments