Tuesday, July 1, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार में शुरूआत में आई पहले 500 अंकों की तेजी...

आज शेयर बाजार में शुरूआत में आई पहले 500 अंकों की तेजी फिर बाद में सेंसेक्स बंद हुआ 182 अंकों की तेजी के साथ, निफ़्टी इंडेक्स में भी देखी गई 0.36% की तेजी। 

आज दिन की शुरुआत में शेयर बाजार हरे निशानपर खुला था। शुरुआत में बीएसई में सेंसेक्स पर 130 अंकों की बड़त देखी गई थी। शुरुआत में सेंसेक्स 81,278.49 पर खुला था। 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ निफ़्टी 24,613.80 पर खुला था।

कैसा रहा आज शेयर बाजार का हाल

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स में शुरुआती दौर में तेजी देखी गई। आज सुबह की शुरुआत में ही बीएसई सेंसेक्स 81,666 अंकों पर था। आज बीAएसई सेंसेक्स में 518 अंकों की तेजी देखी गई। सेंसेक्स में आज 0.64 अंकों की तेजी देखी गई है। आज निफ्टी इंडेक्स में184 अंकों की तेजी देखने को मिली। आज निफ्टी इंडेक्स में 0.75% अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी इंडेक्स आज सुबह 24,762 अंकों पर था। आज दिन की शुरुआत में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों में 3.1 लाख करोड रुपए की वृद्धि हुई।

आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 434.2 लाख करोड रुपए था। मार्केट बंद होते समय सेंसेक्स मैं 182 अंकों की तेजी देखी गई सेंसेक्स 81,330.56 पर बंद हुआ। निफ्टी आज 0.36% की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी आज 24,666.90 पर बंद हुआ। आज 2749 कंपनीयों के शेयरों में तेजी देखी गई। 1085 कंपनी के शेयरों में मंदी देखी गई और 134 कंपनी के शेयर ऐसे रहें जिन पर कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।

भारत में कम हुई है मंहगाई 

अप्रैल में महंगाई दर भारत में 3.16% कम हुई है। जबकि अमेरिका में अप्रैल में मंहगाई बढ़ कर 0.2% हुई है। भारत में मंहगाई दर 6 सालों में सबसे कम है। इसके कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की जायेगी।

किन शेयरों में आज है तेजी

सेंसेक्स में आज शुरुआत में टाटा स्टील, भारती एयरटेल,एलएंडटी, इन्फोसिस,टेक महिंद्रा, और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी देखी जा रही थी फिर इटरनल और एम एंड एमके शेयर भी तेजी की लिस्ट में शामिल हो गए। आज सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर हरे निशान में बंद हुए।

किन शेयरों में देखी गई आज म़ंदी 

आज एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, का टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी के शेयर मंदी की चपेट में रहे

निफ़्टी में किन शेयरों में आज देखी गई तेजी

निफ्टी में आज टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडालको इंडस्ट्रीज व इटरनल(जोमैटो) कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई।

निफ्टी में आज किन कंपनियों के शेयर रहे मंदी की लिस्ट में शामिल

निफ्टी में आज एशियन पेंट्स सिप्ला, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयरों में आज मंदी देखी गई।

सेक्टोरल फ्रंट में देखी जा रही है सभी इंडेक्स में बढ़त

निफ्टी के मेटल सेक्टर में आज बढ़त देखी जा रही है।आईटी के शेयरों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। आज एफएमसीजी और बैंक के क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में बढ़त देखने को मिली। फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑयल और गैस के क्षेत्र मे भी आज तेजी देखने को मिली।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉल कैप इंडेक्स में आज 1% की बढ़त देखने को मिलीं। आज तेरह प्रमुख क्षेत्रों में से 10 में बढ़त देखी गई।

रुपया आज 7पैसे बड़ा 

रुपए का मूल्य आज 7 पैसे बढ़ गया। मंगलवार को रुपये का मूल्य 85.34 प्रति डॉलर था। आज रुपए का मूल्य 85.27 हो गया है। 

सोने व चांदी की कीमतों में रही आज गिरावट 

अमेरिका चीन के टैरिफ समझौते का असर सोने की कीमतों में पड़ा। मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 88,050 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,620 रहीं। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट आई। चांदी की कीमत 96 हजार साठ रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments