सऊदी अरब में अस्थाई रूप से कुछ देशों के लिए वीजा प्रतिबंध कर दिया है। बताया जा रहा है कि ऐसा सऊदी अरब में हज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया। भारत-पाकिस्तान समेत 14 देश वीजा प्रतिबंध में शामिल हैं।
सऊदी अरब में प्रतिबंधित किया अस्थाई बिजनेस, फैमिली और उमराह वीजा
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस समय सऊदी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं सऊदी सरकार के अनुसार यह प्रतिबंध बिना रजिस्ट्रेशन कराये दूसरे देशों के लोगों की हज यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए किया गया है।
कब तक लागू रहेगा यह प्रतिबंध
वीजा पर बैन 14 देशों पर मध्य जून तक लागू रहेगा यानी कि इस साल हज के पूरे होने तक यह बैन जारी रहेगा। उसके बाद बताया जा रहा है की वीजा बैन हटा लिया जाएगा।
क्राउन प्रिंस को क्यों लगाना पड़ा प्रतिबंध?
पिछले साल हज के दौरान कई लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल हज में की गई भगदड़ के दौरान 1000 से अधिक से यात्री मरे थे। मरने वालों में अनाधिकृत यात्रा करने वाले हज यात्रियों की संख्या अधिक थी इसलिए इस साल सऊदी सरकार बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोकने के लिए अस्थाई वीजा बैन लग रही है।
सऊदी अरब में किन 14 देशों पर लगाया है वीजा बैन?
सऊदी अरब सरकार ने 14 देश के वीजा नियमों में बदलाव किया है वह 14 देश है भारत पाकिस्तान बांग्लादेश मिश्रा इंडोनेशिया नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया,ट्यूनीशिया, यमन।
सऊदी अरब सरकार का क्या कहना है?
सऊदी अरब सरकार के विदेश मंत्रालय ने कहा की अस्थाई वीजा बैन हज यात्रा को सुचारू रूप से करवाने के लिए लगाया गया है इस प्रतिबंध के द्वारा यात्रा नियम आसन होंगे हज यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिल पाएगी और उनकी हज यात्रा आरामदायक होगी।
उमराह वीजा कब तक मिल सकता है?
उमराह विजा 13 अप्रैल तक ही मिल सकता है 13 अप्रैल के बाद उमराह वीजा नहीं मिलेगा। सऊदी अरब सरकार द्वारा हज यात्रियों की संख्या तय की जाती है।
सऊदी अरब सरकार हज यात्रा पर जा रहे यात्रियों की संख्या निर्धारित करती है। पहले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है उसके बाद ही वे हज यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं लेकिन इसके बाद भी कई विदेशी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के ही हज यात्रा में शामिल हो जाते हैं। 2024 में बिना रजिस्ट्रेशन के कई हज यात्री हज यात्रा में शामिल हो गए थे और फिर यह समस्या तब विकराल हो गई थी जब तेज गर्मी,प्यास और भीड़ के कारण 1000 से अधिक हज यात्री गर्मी के कारण और भगदड़ में दबकर काल के मुंह में समा गए थे। ऐसे में सऊदी अरब सरकार ने पिछले साल की गलतियों से सबक लेते हुए इस साल वीजा नियंत्रण पर ध्यान दिया है।
सऊदी अरब का कहना है कि हज यात्रा को आसान बनाने के लिए लेना पड़ा यह निर्णय
सऊदी अरब में हज व उमराह के लिए 16 भाषाओं में एक डिजिटल गाइड जारी किया है। इस गाइड को कई फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय का कहना है कि अस्थाई यात्रा वीजा बैन हज यात्रा को आसान करेगा। इस हज यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह लोगों से नए नियमों का पालन करने के लिए कहें ताकि हज यात्रा सुचारू रूप से हो सके और लोग परेशानियों से बच सके। अगर इस समय वीजा बैन के बाद भी कोई अनाधिकृत रूप से सऊदी अरब में आता है या अवैध रूप से रहता है तो उसे 5 साल तक के लिए सऊदी अरब से निष्कासित कर दिया जाएगा उसे सऊदी अरब आने से रोक दिया जाएगा।