माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स इस समय भारत आए हुए हैं।बिल गेट्स 3 साल में तीसरी बार भारत आ चुके हैं। और आज उन्होंने संसद में पहुंचकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बिल गेट्स और जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्र में पार्टनरशिप में हासिल की उपलब्धियां पर बात की बिल गेट्स ने दुनिया भर से सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को कारगर करने के लिए भारत की सराहना की और सस्ती दवाओं को बनाने के लिए भारत की तारीफ की।
क्या बिल गेट्स का भारत के संसद भवन में आकर भारतीय नेताओं से मुलाकात करना कोई संकेत है?
बिल गेट्स अरे अचानक ही संसद भवन पहुंच गए और वहां उन्होंने विभिन्न भारतीय नेताओं से मुलाकात की जिसे देखकर लगता है कि भारत और गेट्स फाउंडेशन के बीच कोई नया रिश्ता होने वाला है सूत्रों के अनुसार भारत और गेट फाउंडेशन के बीच स्वास्थ्य कृषि और तकनीकी क्षेत्र में आगे भी मजबूर साझेदारी रहेगी।
बिल गेट्स ने की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात
बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी मिले। आंध्र प्रदेश इस समय आईटी के क्षेत्र का एक हाफ बना हुआ है बिल गेट्स का चंद्रबाबू नायडू से मिलना बिल गेट्स की गेट्स फाउंडेशन का कृषि के साथ तकनीकी क्षेत्र में भी रूझव को दर्शा रहा है। ऐसा लगता है कि बिल गेट्स भारत के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि क्षेत्र में साझेदारी के लिए उत्सुक है।
बिल गेट्स ने की थी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
बिल गेट्स सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले थे। यह मुलाकात नई दिल्ली के कृषि भवन में हुई थी। इस मीटिंग में कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर वार्ता हुई थी। कृषि मंत्रालय का कहना है बिल गेट्स एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन मुद्दों पर लंबी वार्ता की।
बिल गेट्स ने भारत के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई
बिल गेट्स गेट्स फाउंडेशन के नाम से एक समाजसेवी संस्थान चलाते हैं जिसके द्वारा बिल गेट्स विश्व स्तर पर स्वास्थ्य विकास कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। बिल गेट्स ने भारत के साथ मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
बिल गेट्स में संसद भवन से बाहर निकाल कर की मीडिया कर्मियों से बात
बिल गेट्स ने स्वास्थ्य सेवा में और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाएं जताई। बिल गेट्स ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए भविष्य में भारत के साथ संयुक्त प्रयासों की उम्मीद जाहिर की है।
जेपी नड्डा ने मीडिया को बताया बिल गेट्स के साथ मीटिंग के विषय में
जेपी नड्डा ने कहां कू बिल गेट्स ने उनसे भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और तकनीकी नवाचार की जानकारी ली। जेपी नड्डा ने बिल गेट्स को भारत सरकार की स्वास्थ्य नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया। उम्मीद जताई जा रही है कि अब दोनों पक्षों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुल सकते हैं।
गेट्स फाउंडेशन का क्या रोल है भारत में
गेट्स फाउंडेशन काफी समय से भारत में काम कर रहा है। इसका उद्देश्य भारत में विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछड़े हुए लोगों की मदद करना है और उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर उठाना है। बिल गेट्स के गेट्स संस्थान को समय-समय पर भारत की सरकार के द्वारा समर्थन और सहायता मिल रही है। गेट्स फाउंडेशन मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा में काम कर रही है। गेट्स फाउंडेशन का मुख्य फोकस न्यूबोर्न बच्चे और उनकी मांए हैं। बिल गेट्स के गेट्स फाउंडेशन का उद्देश्य है कि बच्चो और उनकी मां को अच्छा न्यूट्रिशन मिल सके। उनकी फैमिली प्लानिंग बेहतर हो सके और वह बीमारियों से बच सके। इसी के विषय में गेट्स फाउंडेशन काम कर रहा है।