Saturday, February 22, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारअमेरिकी टैरिफ के जवाब में पीएम मोदी ने 30 वस्तुओं पर घटाया...

अमेरिकी टैरिफ के जवाब में पीएम मोदी ने 30 वस्तुओं पर घटाया आयात शुल्क

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा से पहले 30 वस्तुओं के आयात शुल्क टैरिफ में कटौती कर दी है। सरकार ने यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े हुए टैरिफ का सामना करने के लिए उठाया है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। भारत सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप के बड़े हुए टैरिफ का सामना करने के लिए पहले से ही कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम कर दिया है।

किन वस्तुओं पर किया जा रहा है आयात शुल्क कम

विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि भारत लग्जरी कारों, बाइक जैसे 30 उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा। भारत सरकार ने एक विशेष सूची पेश की और जिसमें 32 वस्तुओं पर 5% से 70% तक का एआईडीसी टैरिफ लगाया गया। इससे पहले इन पर एआईडीसी टैरिफ नहीं था।

क्या है एआईडीसी टैरिफ

यह एक ऐसा उपकर है जो कि वस्तुओं के आयात पर लगाया गया है। इस उपकर का नाम कृषि और संरचना विकास उपकर है। यह उपकर 1 फरवरी 2021 से लागू हुआ था।

इस उपकर को एक कृषि अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत रखा गया था और अभी भी रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि उपकरण विदेश से मंगाने के लिए कर्ज मिलता है। किसानों को 2 करोड रुपए तक के कर्ज पर तीन प्रतिशत सालाना दर की ब्याज छूट मिलती है। यह छूट अधिकतम 7 सालों के लिए होती है। इस योजना के अंतर्गत सूक्ष्म और लघु उद्योगों को क्रेडिट गारंटी कवरेज भी मिलता है। इसमें किसानों और बैंकों के मध्य समझौता ज्ञापन एम ओ यू पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए परियोजनाएं लागू की जाती हैं।

किन वस्तुओं पर कितना टैरिफ लगा है

$40000 से अधिक मूल्य की लग्जरी कारों मोटर वाहनों पर 40% का अधिकार लगता है। आयत की जा रही वस्तुओं पर 70% तक का मूल सीमा शुल्क भी लगता है। परिवहन वाहनों पर 20% और मोटर वाहनों पर 67.5% का टैरिफ लगता है। नावों और जहाजों पर 7.5% का टैरिफ लगता है। अब मूल सीमा शुल्क 40% से घटाकर 20% कर दिया गया है। सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण सौर सेल मॉड्यूल और अन्य अर्धचालक उपकरणों पर आयात शुल्क 25% से 40% लगता है। इसे घटाकर अब 20% कर दिया गया है। इन वस्तुओं पर 7.5 से 20% तक का सरचार्ज लगाया गया है।

केमिकल्स पर मूल सीमा शुल्क 150% से घटाकर 70% कर दिया गया है। रसायनों पर 70% कृषि उपकर लगाया गया है।

भवन निर्माण सामग्री संगमरमर ग्रेनाइट स्लैप पर 20% मूल सीमा शुल्क के अलावा 20% सर चार्ज लगेगा यह पहले 40% था ‌

घरेलू सामान जूते और उनके निर्माण में बनने वाले कच्चे माल पर 18.5% का सर चार्ज लगता है। साइकिल जैसे छोटे वाहनों पर 20% का मूल सीमा शुल्क घटकर 15% का सरचार्ज लगेगा।

घरेलू फर्नीचर, वस्तुओं स्मार्ट बिजली मीटर, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने के पुर्जों ,छोटे खिलौने पर पांच प्रतिशत से 20% तक का संचार लगेगा।

भारत ने क्यों लिया या है यह निर्णय

अमेरिका ने चीन पर टैरिफ लगाया है और चीन ने भी बदले की कार्यवाही करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में दोनों देशों के व्यापार युद्ध का परिणाम भारत के हक में जा सकता है। ऐसा लगता है इस अवसर को सुअवसर में बदलने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने यह निर्णय लिया है। बजट में भी कई चीजों पर 13% प्रतिशत से घटाकर 11% आयात शुल्क किया गया है। अब जल्दी ही हैवी इंडस्ट्रीज एंडी रिन्यूएबल एनर्जी सहित विभिन्न सरकारी विभाग मिलकर स्थानीय उद्योग से विचार विमर्श कर एआईडीसी को कैसे कम किया जाए इसकी प्लानिंग करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments