बांग्लादेश नेशनल पार्टी बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल बाद बांग्लादेश लौट आए हैं। तारिक रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बन चुकी है। उनकी तबीयत खराब होने के कारण अब तारीख रहमान बीएमपी का कार्यभार संभाल रहे हैं खालिदा जिया इस समय आईसीयू में हैं। उन्होंने कल 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटते ही लोगों से शांति बनाए रखने और सभी धर्म के लोगों को एक साथ मिलकर रहने की अपील की।
तारिक रहमान 17 वर्ष बाद लौटे बांग्लादेश
तारिक रहमान 17 साल से लंदन में रह रहे थे। तारिक रहमान के पिता जिया उर रहमान प्रधानमंत्री रह चुके हैं। रहमान भी अपने समय में एक कहानी बनाने वाले रह चुके हैं। 2008 में उन्हें जमानत पर छोड़ा गया था जब वह लंदन गए थे। रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जिया और रहमान के बड़े बेटे हैं उनकी माता-पिता दोनों ही बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। खालिदा जिया को 1991 में पहली बार बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनाया गया था। लेकिन फिर 2001 से 2006 तक खालिदा जिया पर भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोप लगे इस समय खालिदा जिया को हटाकर एक सैन्य समर्थन वाली केयरटेकर सरकार को लाया गया था। इस सरकार ने खालिदा जिया के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों की जांच की थी इसी समय तारिक रहमान को जेल में डाला गया था। बांग्लादेश की आर्मी में उन्हें रात में ही उनके घर से अरेस्ट कर लिया था और कई महीनो बाद उन्हें बेल पर छोड़ा गया था और जब उन्हें जब बेल पर छोड़ गया तब वह लंदन चले गए थे।
इसके बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद संभाला। अब 17 साल बाद तारिक रहमान वापस लौटे हैं। हालांकि बीएनपी हमेशा कहती रही कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीतिक थे लेकिन सत्ता से परे लोगों का भी कहना है की खालिदा जिया के ऊपर लगाएं गये आरोपों में सच्चाई थी।
तारिक रहमान ने तुलना की 2024 और 1971 की
तारिक रहमान ने बांग्लादेश की 1971 और 2024 की क्रांति की तुलना की। तारिक रहमान ने कहा कि देश ने 1971 में आजादी पाई थी। 2024 में हमने अपने देश की आजादी और संप्रभुता की रक्षा की। और आज हम फिर से अपने बोलने के अधिकार की सुरक्षा चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की जाए। उन्होंने ढाका हवाई अड्डे से ही सीधे जुलाई एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर अपने समर्थको को संबोधित किया। तारिक रहमान ने कहा अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर देश का निर्माण करें। यह देश पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लोगों का है। मुसलमान,हिंदू, बौद्ध और ईसाइयों का है। हम एक सुरक्षित बांग्लादेश बनाना चाहते हैं जहां हर महिला हर बच्चा अपने घर से सुरक्षित रूप से बाहर जाए और सुरक्षित ही वापस आए।
तारिक रहमान ने कहा मेरे पास है एक प्लान
तारिक रहमान ने अपनी भाषण में कहा बांग्लादेश की धरती से आज मैं संदेश दे रहा हूं कि मेरे देश के लिए मेरे पास प्लान है आज से 62 साल पहले मार्टिन लूथर किंग ने 27 अगस्त 1963 को ऐसा ही भाषण दिया था तब उन्होंने कहा था मेरे पास अमेरिका के नस्लभेद के खिलाफ एक प्लान है। बांग्लादेश की राजनीति में वर्ष 2025 की समाप्ति से ठीक पहले एक नया अध्याय शुरू हो गया है हम सभी को साथ आना होगा अगर बांग्लादेश का हर व्यक्ति हमारे साथ आएगा तभी यह योजना साकार होगी। यह एक सपना नहीं है मेरा प्लान है और मेरा प्लेन यही है कि कैसे बांग्लादेश के लोगों के हितों को पूरा किया जाए क्षेत्र में विकास हो और सामान्य लोगों के भाग्य को भी बदला जा सके।
तारिक रहमान ने कहा 1971 के बाद 2025 में बांग्लादेश ने फिर पाई आजादी
तारिक रहमान ने कहा देश ने 1971 में आजादी पाई थी और एक बार फिर 2024 में हमने आजादी और संप्रभुता की रक्षा की। बांग्लादेश के लोग चाहते हैं अपने बोलने के अधिकार की सुरक्षा, वो चाहते हैं कि लोकतंत्र की लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा की जाए।