क्या रूस और यूक्रेन में हो जाएगा युद्ध विराम? 

रूस और यूक्रेन लंबे समय से युद्धरत है लेकिन अब लगातार चलती शांति वार्ताओं के बीच ऐसा लग रहा है कि शायद युद्ध विराम हो जाएगा आइए जानते हैं क्या है वह वजह जिनके कारण जगने लगी है एक बार फिर से युद्ध विराम की उम्मीद 

रूस और यूक्रेन में क्यों जाग रही है युद्ध विराम की उम्मीद?

रूस और यूक्रेन में हो रहा है लंबे समय से युद्ध ,रूस और यूक्रेन में पिछले 4 सालों से युद्ध चल रहा है। दोनों ही पक्ष अपने ही बातों पर अड़े हुए हैं लेकिन अब रूस ने अपनी तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है रूस ने कहा है कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा किए गए शांति वार्ता के प्रयास फ्लोरिडा में रचनात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं । यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का भी कहना है कि दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं जो कि सकारात्मकता की तरफ आगे बढ़ रही है। डोनाल्ड ट्रंप काफी लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में लगे हुए हैं उन्हीं के प्रयासों से फ्लोरिडा में दोनों देश के अधिकारी आपस में वार्ता कर रहे हैं।

रूसी मीडिया ने की रूस और यूक्रेन वार्ता की पुष्टि 

रूस के समाचारों ने भी रूस और यूक्रेन के बीच चल रही सकारात्मक वार्ता की पुष्टि की है। रूस के विशेष दूत किरील दिमित्रीव नवीन आधिकारिक वार्ताओं की पुष्टि की। उन्होंने कहा दोनों के देशों के बीच वार्ता सकारात्मक रूप से से आगे बढ़ रही है। ओन्ली मियामी में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकाॅफ से मुलाकात की। वहां वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर से भी मिले।

यूक्रेन ने भी की अपनी तरफ से सकारात्मक वार्ता की पुष्टि 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी टेलीग्राम पर अपनी तरफ से सकारात्मक वार्ता की पुष्टि की है। राष्ट्रपति ने कहा फ्लोरिडा में हमारी टीम अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ काम कर रही है। इससे पहले भी यूक्रेन के प्रमुख वार्ताकार कह चुके हैं कि अमेरिका में उनके प्रतिनिधिमंडल अमेरिका यूरोपीय पक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर रहा है। 

ट्रंप कर रहे हैं दोनों देशों के बीच शांति के प्रयास 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच शांति प्रयास में लगे हुए हैं। अमेरिका काफी समय से दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करवाने में लगा हुआ है। बर्लिन में यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं की वार्ता भी अमेरिकी प्रयासों का ही नतीजा है। लेकिन दोनों देश अपनी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं अब देखना है कि यह शांति प्रयास कब और किन शर्तों पर लागू होंगे।

क्या कहना है रूस का युद्ध विराम के विषय में? 

रूस युद्ध विराम के लिए तैयार है लेकिन उन्होंने कहा है कि वह यूक्रेन पर अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। रूस यूक्रेन में कुछ हिस्सों पर कब्जा चाह रहा है। रूस ने कहा है कि अगर यूक्रेन शांति वार्ता में रूसी शर्तों को नहीं मानता तो वह अपनी सैन्य लक्ष्य को लड़कर हासिल कर लेंगे। 4 सालों की इस लड़ाई में रूस का भी काफी नुकसान हुआ है लेकिन इसके बाद भी रूस युद्ध के मैदान में लगातार आगे बढ़ रहा है। रूस युद्ध विराम के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति से भी वार्ता के लिए तैयार है। रूस के राष्ट्रपति ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने की इच्छा भी जताई है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति भी तैयार है पुतिन से मिलने को 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन की इच्छा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में आगे की प्रक्रिया तय होगी मैक्रों ने कहा किसी भी बातचीत का उद्देश्य जेलेंस्की और हमारे यूरोप के भागीदारों के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ यूक्रेन और यूरोप के लिए एक शांतिपूर्ण और स्थाई समाधान तलाश करने में योगदान करना होगा।

Leave a Comment