दक्षिण एशिया में आए तूफानों के कारण मरे 1000 से ज्यादा लोग 

दक्षिण एशिया में आए तूफानों के कारण मरे 1000 से ज्यादा लोग 

दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों इंडोनेशिया, श्री लंका थाईलैंड में आये तूफानों के कारण आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। आइए जानते है इस विषय में और 

दक्षिण एशिया में आए तूफानों के कारण हुई हजार से अधिक मौतें 

दक्षिण एशिया में आये तूफान भारी तबाही मचा रहे हैं। श्रीलंका, इंडोनेशिया, एशिया, थाईलैंड सभी देशों में कुल मिलाकर हजार से अधिक मौतें हो चुकी है। और यह सिलसिला अभी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 25 नवंबर को दक्षिण एशिया में सेन्यार तूफान समेत दो और तूफान आए थे। इन तूफान ने 1 दिसंबर तक काफी तबाही मचाई है। 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच दक्षिण एशिया में तीन बड़े तूफान आए श्रीलंका में दित्वा चक्रवात के कारण काफी अधिक नुकसान हुआ। इंडोनेशिया में दिया तूफान के कारण काफी तबाही हुई। थाईलैंड मलेशिया में भी तूफानों के कारण काफी नुकसान हुआ। 

श्रीलंका में दित्वा चक्रवात के कारण हुई 334 से अधिक लोगों की मौत

श्रीलंका में आए दित्वा चक्रवात के कारण बड़े स्तर पर तबाही हुई। जिसमें 334 से अधिक मौत हुई और अभी भी सैकड़ों लोग लापता हैं। श्रीलंका के कैंडी शहर में सबसे अधिक मौतें हुई। अभी भी 150 से भी अधिक लोग लापता हैं । श्रीलंका के बादुल्ला शहर में 71 लोगों की मौत हुई। नुवारा में 68 लोगों की मौत हुई। मटाले में 23 से अधिक लोगों की मौत की बात बताई जा रही है। इस आपदा में श्रीलंका में तीन लाख से भी अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका में अभी भी जन संपर्क संसाधन पूरी तरह से कार्य नहीं कर पाए हैं जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं।

इंडोनेशिया में तूफान से मरे 400 से भी अधिक लोग 

इंडोनेशिया में आए तूफान सेन्यार के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड हुई जिसके कारण 400 से भी अधिक लोगों की जानें गई। सबसे अधिक मौतें नार्थ सुमात्रा में हुईं। यहां अभी 208 से भी अधिक लोग गायब है और बताया जा रहा है की 217 मौतें अभी तक हो चुकी है। वेस्ट सुमात्रा में अभी तक 129 मौतें हुई है और 128 से अधिक लोग लापता है इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में 96 मौत हुई है और 75 लोग अभी भी गायब है इंडोनेशिया के जासुमात्रा आइसलैंड के तीनों प्रातों में अभी तक 442 से भी अधिक मौतें हो चुकी है। आपदा विवरण विभाग का कहना है कि दक्षिणी इलाके में आई बाढ़ के कारण अभी तक 35 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। इस वर्ष इस हफ्ते की शुरुआत में ही सबसे अधिक बारिश हुई है जिसके कारण श्रीलंका के बोंडला इलाके में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है।

थाईलैंड में इस बाढ़ से 170 से अधिक लोगों की हुई मौत थाईलैंड में तूफान के कारण आई बाढ़ से 170 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण के जगह भूस्खलन भी हो रहा है जिसके कारण बांध टूट गए हैं।

बाढ़, तूफान के कारण हुए घर बर्बाद, जनसंचार व्यवस्था हुई प्रभावित

 इस बाढ के कारण 15000 से अधिक लोगों के घर तबाह हो चुके हैं। अधिकतर सड़के टूट चुकी है पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। रेलवे लाइन प्रभावित हुई है बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मोबाइल संचार व परिवहन सेवाएं भी ध्वस्त हो गई हैं। ठीक करने का प्रयास जारी है कई जगह संचार सेवाएं ठीक भी हो चुकी हैं। तटीय इलाकों में बांधों के टूटने के कारण भी मानवीय सहायताएं पहुंचने में दिक्कतें आ रही है। भंडारण केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा है। 

सहायता समूह जुटे हैं सहायता प्रयासों में 

दक्षिण एशिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि बाढ़ की वजह से बीमारियां फैल सकती हैं। मक्खी, मच्छरों पर काबू पाने के लिए और साथ ही साथ भोजन और स्वच्छ पानी की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य संगठन और सहायता समूह कार्यरत हो गए हैं।

 

Most Popular

About Author