आज शेयर बाजार में सेंसेक्स में चौथे दिन भी रही गिरावट 

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स में चौथे दिन भी रही गिरावट 

शेयर बाजार में सेंसेक्स में आज शुरुआत में देखी गई 500 अंकों की गिरावट, बाजार के अंत में 386 अंकों के साथ, 0.60% की गिरावट के साथ बंद हुआ 81,607.84 पर निफ्टी भी फिसला 25,050पर

कैसा रहा आज का शेयर बाजार?

आज भी सेंसेक्स में गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 386  अंकों की गिरावट देखी गयी  । सेंसेक्स आज 0.60 प्रतिशत गिरकर 81,607.84 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.40% की गिरावट, निफ्टी में आज 112.60 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 81,715.63 के स्तर पर रहा। मिडकैप इंडेक्स में देखी गई 0.9% की गिरावट और स्मॉलकैप इंडेक्स में देखी गई 0.5% की गिरावट 

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट और तेजी ?

आज सिर्फ एफएमसीजी के क्षेत्र में तेजी देखने को मिली। बाकी सभी क्षेत्रों में आज गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट आज आईटी और मीडिया के क्षेत्र में देखने को मिली।आज ऑयल, मेटल और रियलिटी के क्षेत्र में भी गिरावट देखने को मिली। 

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक गिरावट ?

सेंसेक्स के आज 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक आज टाटा मोटर्स के शेयर में देखने को मिली। टाटा मोटर्स का शेयर आज 2.67%की गिरावट के साथ बंद हुआ।बीपीएल के शेयर में आज 2.24%गिरावट देखी गई। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में आज 1.52%गिरावट देखने को मिली। टेक महिंद्रा के शेयर में आज 1.30%की गिरावट देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में आज 1.13%की गिरावट देखने को मिली। आज सबसे कम गिरावट इंफोसिस के शेयर में 0.24% की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली ?

आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 9 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के 9 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज पावर ग्रिड के शेयर में सबसे अधिक 1.63% की बढ़त देखने को मिली। हिंदुस्तान यूनिलीवर शेयर में आज 1.48%की बढ़त देखने को मिली। एनटीपीसी के शेयर में आज 1.31% की बढ़त देखने को मिली। मारुति के शेयर में आज 0.88% की बढ़त देखने को मिली। एचसीएल टेक शेयर में आज 0.88% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त ट्रेंट के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.11 प्रतिशत रही।

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ। 

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4320 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1604 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2565 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज 151 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 176 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 76 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों को 3.04 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ 

 आज निवेशकों को 3.04 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कल 23 सितंबर मंगलवार को मार्केट केपीटलाइजेशन 463.59 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 460.55 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 3.60 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

शेयर बाजार में आज चौथे दिन भी गिरावट की क्या वजह रही? 

अमेरिकी सरकार द्वारा वीजा नियम पर सख्ती कर दी गई है अमेरिकी सरकार ने वीजा के लिए वेतन आधारित सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है जिसके कारण भारतीय आईटी कंपनी के आउटसोर्सिंग मॉडल को नुकसान पहुंचा है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी एक वजह रही विदेशी निवेशक अभी तक 3551.19 करोड़ रुपए भारतीय बाजार से निकाल चुके हैं, फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष मैं इक्विटी मार्केट के वैल्यूएशन पर सवाल उठाए गए हैं।और आज भी विदेशी बाजार कमजोर रहा। कमजोर ग्लोबल इकोनॉमी आज चौथे दिन भी गिरावट की बड़ी वजह रहें।

Most Popular

About Author