भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से पाकिस्तान को दिखाया आईना, यूएन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा भारत को मिलेगी यूएन की स्थाई सदस्यता

भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से पाकिस्तान को दिखाया आईना, यूएन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा भारत को मिलेगी यूएन की स्थाई सदस्यता

भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से पाकिस्तान को दिखाया आईना,,कल 23 सितंबर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक हुई जिसमें भारत के प्रतिनिधि क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को उनके देश में हो रहे अत्याचारों का आईना दिखाया वहीं दूसरी तरफ यूएन के प्रवक्ता ने भारत को उन की स्थाई सदस्यता मिलने के विषय में क्या कहा आइए जानते हैं

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत में पाकिस्तान को दिखाया आईना 

कल 23 सितंबर को हुई संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में भारत में पाकिस्तान को उसका असली चेहरा दिखाए भारत ने कहा पाकिस्तान भारत के खिलाफ निराधार उत्तेजक आरोप लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आता है। जबकि अपने ही देश के मासूम लोगों पर पाकिस्तान हवाई हमले करता है भारत में पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा में हवाई हमले करके बमबारी करने के लिए पाकिस्तान के ऊपर निशाना साधा। भारत के राजनीतिक क्षितिज त्यागी ने संयुक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद की बैठक में बोलते हुए कहा कि भारत पर ध्यान देने की जगह पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था और अपने देश को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लाइफ सपोर्ट पर है। और उसका उत्पीड़न में दाग-दार मानवाधिकार रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र का लालच करने के बजाय पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली करना होगा। लाइफ सपोर्ट पर चलने वाली अर्थव्यवस्था, सेना के दबाव से घिरी राजनीति और उत्पीड़न से दागदार मानवाधिकार रिकॉर्ड को बचाने पर भी अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। लेकिन इससे पहले उन्हें आतंकवाद के निर्यात, संयुक्त राष्ट्र निषिद्ध आतंकियों को शरण देने और अपने ही लोगों पर बमबारी करने से समय निकालने की आवश्यकता होगी। पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र वाले खैबर पख्तूनख्वा के दारा गांव में 30 नागरिकों की बमबारी से अभी हाल ही में हत्या की थी जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

 

यूएन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थाई सदस्यता मिलेगी।

उन्होंने कहा भारत की संयुक्त राष्ट्र में विशेष अहमियत है जब से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बने हैं तब से वह भारत के लिए एक अलग ही रुख अपना रहे हैं। पहले उन्होंने अवैध तरीके से रहने वाले भारतीयों को हथकड़ी और जंजीरों से बांधकर वापस भारत भेजा और फिर भारत पर रुस से तेल ना खरीदने पर दबाव बनाने के लिए 50% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की। और अब हाल में ही अमेरिका में भारत पर 50% h1b वीजा टैरिफ लगा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ के लिए भारत एक अहम भूमिका निभाता है। भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का एक बहुत ही अहम हिस्सा है और हमारे भारत की सरकार के साथ बहुत अच्छे संबंध है संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की आवाज की बहुत अहमियत है स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हम सिक्योरिटी काउंसिल में बदलाव का समर्थन करते हैं। इस बदलाव से 2025 की दुनिया को बेहतर तरीके से देखा जा सकता है लेकिन यूएन की स्थाई सदस्यता पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इसका फैसला सदस्य देश करते हैं किस देश को स्थाई सदस्य मिलती है यह सदस्य देशों पर निर्भर करता है 

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने यूएन में कहा ओम शांति ओम अपनी स्पीच को नमो बुद्धाय से किया समाप्त

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा में अपनी भाषा की शुरुआत ओम शांति ओम से की और अंत नमो बुद्धाय से किया। इंडोनेशिया के हिंदू बहुलवादी द्वीप में इन संस्कृत शब्दों का प्रयोग होता है जिनका अर्थ होता है आप धन्य और सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा सभी धर्म को एक मानव परिवार की तरह रहना चाहिए इंडोनेशिया ‘इस नजरिए को वास्तविक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा आजादी के लिए उनके संघर्ष बीमारी भूख और गरीबी को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने इंडोनेशिया का साथ दिया और उसे महत्वपूर्ण सहायता दी। संयुक्त राष्ट्र संघ के महत्वपूर्ण फैसलों ने इंडोनेशिया को अंतरराष्ट्रीय वैधता प्रदान की। डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कोई भी एक देश पूरे मानव परिवार को धमका नहीं सकता।

 

Most Popular

About Author