प्रधानमंत्री मोदी आज चीन की यात्रा पर,क्या कहना है कांग्रेस का इस यात्रा के विषय में?

प्रधानमंत्री मोदी आज चीन की यात्रा पर है दो दिनों की जापान की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज चीन पहुंचे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी आज चीन की यात्रा पर है दो दिनों की जापान की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज चीन पहुंचे हैं। 

 

प्रधानमंत्री मोदी की पहली चीन यात्रा  2020 की गलवान झड़प के बा

प्रधानमंत्री मोदी की गलवान के बाद यह पहली चीनी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी 2024 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीनी नेताओं से मिले थे। गलवान झड़प के 7 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन की यात्रा पर हैं। जहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उनका स्वागत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने चीन यात्रा पर निकलने से पहले क्या कहा था 

प्रधानमंत्री मोदी ने चीन यात्रा से पर निकलने से पहले अपने संदेश में कहा था कि चीन के तियानजिन में मै शंघाई सहयोग संगठन में भाग लूंगा। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां भारत ने हमेशा सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाई है। भारत विभिन्न साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए एससीओ सदस्यों के साथ मिलकर काम करता रहेगा। इस शिखर सम्मेलन में मै चीन के राष्ट्रपति शिन जिनपिंग के अलावा रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अन्य नेताओं से भी मिलूंगा। मेरी यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय हितों व प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगी। मेरी यह यात्रा क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में फलदायी सहयोग के निर्माण में योगदान देगी।

क्या कहना है चीनी मीडिया का इस विषय में ?

चीनी मीडिया ने कल कहा है कि मोदी चीन के दौरे पर आ रहे हैं। यह बहुत बड़ी और अच्छी बात है। इससे चीन और भारत दोनों देशों को फायदा होगा। शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। ग्लोबल टाइम्स ने चीन भारत को भाई-भाई बताते हुए कहा मुश्किल समय में भाई की मदद करने से अपना भी भला होता है। चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने लिखा है पिछले सप्ताह चीन के विदेश मंत्री भारत गए थे और अब भारत के प्रधानमंत्री चीन आ रहे ।हैं भारत और चीन का यह मेलजोल वैश्विक परिस्थितियों से निपटने के लिए अहम है। अब जबकि अमेरिका ने दुनिया के खिलाफ टैरिफ वार छेड़ दिया है। अब भारत को यह सच स्वीकार करना पड़ रहा है कि अमेरिका से नजदीकी के बढ़ने के बावजूद वह अमेरिका की जवाबी टैरिफ कार्यवाही से नहीं बच सका। 

चीनी मीडिया का कहना अब भारत को रणनीतिक स्वायत्तता की अहमियत का पता चला

चीन के अखबार ने लिखा रूस से तेल की खरीद को ना रोकने के कारण अमेरिका और भारत के बीच टकराव हुआ। अब भारत को रणनीतिक स्वायत्तता की अहमियत का पता चला। भारत को चीन को प्रतिद्वंद्वी या खतरे के तौर पर देखने के बजाय साझेदार और उसके हाई क्वालिटी डेवलपमेंट को एक मौके के तौर पर देखना चाहिए।

चीनी मीडिया का कहना चीन ने भारत के साथ एकता दिखाई है 

चीनी मीडिया ने कहा कि चीन ने भारत के साथ एकता दिखाई है। चीन के राजदूत ने अमेरिकी टैरिफ को धमकाने की कार्यवाही माना है। अगर दोनों देशों में और दोनों देशों के लोगों के आने-जाने, गैर कृषि व्यापार और पर्यावरण साझेदारी पर कोई समझौता होता है तो यह एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद व्यावहारिक सहयोग का रास्ता हो सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई 

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कल कहा चीन भारत और अमेरिका के बिगड़ते संबंधों का फायदा उठा रहा है। हमें चीन के साथ संबंधों को बीजिंग की शर्त पर सुधारने के लिए मजबूर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के विषय में कांग्रेस ने कहा 2023 की घटना के बाद मणिपुर की जनता प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी एक और विदेश यात्रा पर निकल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा, झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री इस बार जापान और चीन की यात्रा पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और चीन की जुगलबंदी का खुलासा हमारे सैन्य प्रतिष्ठान ने किया था लेकिन अब उसे भुला दिया गया है।

Most Popular

About Author