रूस और यूक्रेन युद्ध में शांति होना क्या संभव है? पहले अमेरिका में पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप और अन्य यूरोपीय नेताओं की वार्ता के बाद अब जब जेलेंस्की और पुतिन की वार्ता होना तय माना जा रहा है तो क्या यह मान लिया जाए रूस और यूक्रेन में शांति होने ही वाली है आइए जानें
रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति मिलने वाले हैं पहली बार
रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति पहली बार मिलने वाले हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों को एक दूसरे से अकेले में मिलना चाहिए।
क्या कहना है रूस का?
रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं वह चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष से जुड़े सभी मुद्दों को हल कर लिया जाए। रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि पुतिन जेलेंस्की के साथ-साथ किसी से भी मिलने को तैयार है बस वह यह साफ-कर करना चाहते हैं कि सभी मुद्दों को मंत्रियों, विशेषज्ञों द्वारा अच्छी तरह से विचार विमर्श कर लिया गया हो।
रूस के राष्ट्रपति 2022 में एक डिक्री पर हस्ताक्षर कर चुके हैं
रूस के राष्ट्रपति इससे पहले जेलेंस्की से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर चुके थे। 2022 में पुतिन ने एक डिक्री पर हस्ताक्षर करके ऐसी वार्ताओं पर प्रतिबंध लगा दिया था अभी भी पुतिन ने इस डिक्री को रद्द नहीं किया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी रख दी है रूसी राष्ट्रपति पुतिन तीन से मिलने से पहले शर्त
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी पुतिन से मिलने से पहले एक शर्त रख दी है। जेलेंस्की का कहना है कि पुतिन इस मीटिंग से पहले ही यह आश्वासन दे दें कि एक युद्ध को समाप्त करने के बाद रूस दोबारा यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा दोनों देश लगातार युद्ध कर रहे हैं जहां रूस दक्षिणी यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है वही यूक्रेन भी लॉन्ग क्रूज मिसाइलों को लगातार दाग रहा है।
पुतिन ने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही रूस और अमेरिका के संबंध काफी निचले स्तर के रहे हैं लेकिन अब जबकि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति है तो वह एक रोशनी की किरण लेकर आए हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप काली सुरंग के आखिर में रोशनी देख पा रहे हैं। पुतिन का कहना है कि जब से ट्रंप सत्ता में आए हैं रूस और अमेरिका के संबंधों में हल्की सी गर्माहट आ गई है। यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए भले ही पूरा यूरोप एक अलग राय रखता हो लेकिन ट्रंप कुछ हद तक रूस की बातों को मानते हुए नजर आते हैं। ट्रंप लगातार कोशिश कर रहे हैं जेलेंस्की को समझौते को करने के लिए तैयार करने में।
पुतिन ने रूस के परमाणु उद्योग की 80 वी वर्षगांठ में क्या कहा?
रूस उस समय अपने परमाणु उद्योग की 80वीं सालगिरह मना रहा था जब पुतिन ने कहा अमेरिका के साथ रूस के संबंध सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं लेकिन अब जबकि ट्रंप सत्ता में है तो सुरंग के अंत में रोशनी नजर आ रही है।
रूस और अमेरिका के संबंध 2014 से पहले थे काफी अच्छे
2014 से पहले रूस को G8 का सदस्य बनाया गया था लेकिन क्रीमिया पर रूस के कब्जे के बाद चीजें बिगड़ने लगीं और बाद में यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद यह दूरियां और बढ़ गई। उन्होंने कहा पश्चिमी यूरोप बिना संप्रभुता के रह सकता है लेकिन अगर रूस ने ऐसा किया तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा अब मैं एक बड़ा फैसला लूंगा, पुतिन और ट्रंप को एक साथ लाना तेल और सिरका मिलाने जैसा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह दोनों देशों के बीच चल रहे हैं शांति प्रयासों पर जल्द फैसला लेंगे। अगर रूस युद्ध विराम के लिए तैयार नहीं होता तो उसे बड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की दो हफ्ते की समय सीमा के अंत में पता चल जाएगा रूस और यूक्रेन के रवैए का इसके बाद ही मैं फैसला ले पाऊंगा कि हम क्या करेंगे और यह बहुत महत्वपूर्ण फैसला होगा चाहे वह बड़े प्रतिबंध हो या बड़े टैरिफ या फिर दोनों या फिर हम कुछ ना करें और कहें कि यह आपकी लड़ाई है।