शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में आज देखी गई 120.21 अंकों की गिरावट.14 % की गिरावट के साथ बंद हुआ 84,559.65 पर निफ्टी भी फिसला 25,818.55 पर
कैसा रहा आज का शेयर बाजार?
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन आज भी सेंसेक्स में गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 120.21 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी है। सेंसेक्स आज 0.14 प्रतिशत गिरकर 84,559.65 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.16 % की गिरावट, निफ्टी में आज 41.55 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 25,818.55 के स्तर पर रहा।
किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट ?
शेयर बाजार में लगातार तीसरे गिरावट देखने को मिली आज गिरावट की वजह अमेरिकी रोजगार की मिले-जुले आंकड़े विदेशी निवेशकों की बिग वाली और कच्चे तेल में आई महंगाई के साथ-साथ रुपए में आई कमजोरी रहा। आज एशियन मार्केट में तेजी देखने को मिली थी सेंसेक्स और निफ्टी में भी आज भारत के साथ शुरुआत हुई थी लेकिन फिर बिग वाली के कारण गिरावट का दौर शुरू हुआ आज मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर में भी बिग वाली देखने को मिली आज मिडकैप इंडेक्स में 0.5% की गिरावट देखने को मिली स्मॉल कैप इंडेक्स में आज 0.7% की गिरावट देखी गई।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी?
सेंसेक्स के आज 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज ट्रेंट के शेयर में देखने को मिली। ट्रैंट का शेयर आज 1.64% की गिरावट के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक कै शेयर में आज 0.99% मंदी देखी गई। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में आज 0.96% मंदी देखने को मिली । अदानी पोर्ट्स के शेयर में आज 0.89% की मंदी देखने को मिली। बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 0.69 प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी एलएनटी के शेयर में 0.06% की रही।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली?
आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के केवल 17 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर में 1.57% की बढत देखने को मिली। इंफोसिस के शेयर में आज 0.61% की बढ़त देखने को मिली। सन फार्मा के शेयर में आज 0.51% की बढ़त देखने को मिली। टीसीएस के शेयर में आज 0.41% की बढ़त देखने को मिली। एक्सिस बैंक के शेयर में आज 0.41% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त इटरनल के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.01 प्रतिशत रही।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ?
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4328 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1475 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2694 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 159 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 94 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 196 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
आज शेयर मार्केट में 1.6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ
आज निवेशकों को 1.6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कल 16 दिसंबर मंगलवार को मार्केट केपीटलाइजेशन 4,49,82,435.88 करोड़ रुपए रहा था। आज 17 दिसंबर बुधवार को मार्केट केपीटलाइजेशन 4,66,02,781.46 करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 1.6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
विशेषज्ञों ने क्या कहा?
विशेषज्ञ का कहना है किस महीने की शुरुआत में 26325 के पास नया हाई बनाने के बाद निफ्टी नीचे की ओर ट्रेड करने लगा है लगातार दो-तीन सेशन से ज्यादा समय तक यह ऊपरी लेवल् पर आने में असफल रहा है।