आज मार्केट में दो दिन बाद खुशियों का माहौल देखने को मिला। आज सेंसेक्स में दोपहर 2:00 बजे तक 859 अंकों की तेजी रही। सेंसेक्स आज 1.07% की तेजी के साथ 81,810 पर था निफ्टी में आज 1.13% की बढ़त देखी गई और निफ्टी आज 278 अंकों की तेजी के साथ 2487 पर था।
आज का शेयर बाजार
आज शेयर बाजार में तेजी का माहौल रहा सेंसेक्स में 1.07% की तेजी देखी गई। सेंसेक्स आज 859 अंकों की तेजी के साथ 81,810 पर रहा। निफ़्टी आज 1.13% की तेजी के साथ 2487 पर रहा। निफ़्टी में 278 अंकों की तेजी देखी गई। ग्लोबल बाजारों से आज अच्छे संकेत मिले। यूएस बांड यील्ड में हुई गिरावट से मार्केट को तेजी मिली। आज सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, आईटी व मेटल के शेयरों में देखने को मिली।
आज निवेशकों की संपत्ति 3 लाख करोड रुपए बढ़ी। और सबसे अधिक तेजी बैंकिंग आइईटी व मेटल के क्षेत्र में देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स में आज 0.95% की तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स आज 769.09 अंकों की तेजी के साथ 81,721.08 पर बंद हुआ। आज बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.50% की तेजी देखने को मिली। आज बीएसई के स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.45% की तेजी देखने को मिली।
आज एनएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स में 243.45 अंको की तेजी देखने को मिली आज एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 0.99% की तेजी के साथ 24,853.15 के स्तर पर बंद हुआ
कैसा रहा विदेशी कारोबार?
एशियाई बाजारों में चीन, हॉन्गकोंग और जापान की करेंसी में तेजी देखी गई यह सभी आज हरे निशान में कारोबार करते हुए मिले। आज अमेरिकी बाजार में अमेरिकी मुद्रा डाउ जॉन्स 1.35 अंकों की गिरावट के साथ 41,859.09 पर बंद हुई। नैस्डेक में आज बढ़त देखी गई। 53.09 अंको की बढत के साथ यह 18,925.74 पर बंद हुआ। नैस्डेक में आज 0.28 प्रतिशत की तेजी देखी गई।
निवेशकों को हुआ 3 लाख करोड रुपए का फायदा
निवेशकों को 3 लाख करोड़ का फायदा देखने को मिला। आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट केपीटलाइजेशन 441.8 लाख करोड रुपए हुआ। कल मार्केट केपीटलाइजेशन 438.98 लाख करोड़ रूपए रहा था। आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट केपीटलाइजेशन 2.90 लाख करोड रुपए बढ़ गया इससे निवेशकों को आज 2.90 लाख करोड रुपए का फायदा हुआ।
सेंसेक्स में आज इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों आज हरे निशान के नीचे रहे। इंफोसिस के शेयर में आज सबसे अधिक तेजी देखने को मिली इंफोसिस का शेयर आज 3.60% की तेजी पर सबसे अधिक तेजी वाला शेयर बन गया। ईटरनल के शेयर में आज 3.60% की तेजी देखने को मिली पावर गार्ड के शेयर में आज 2.42 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। आईटीसी के शेयर में आज 2.39 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। nestlé इंडिया के शेयर में आज 2.14% की तेजी देखने को मिली। बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 2.09% की तेजी देखने को मिली एक्सिस बैंक के शेयर में आज 1.87% की तेजी देखने को मिली।
सिर्फ एक शेयर रहा लाल निशान के नीचे
सेंसेक्स के सन फार्मा के शेयर में आज 2.14% की गिरावट देखी गई सिर्फ एक यही शेयर आज लाल निशान के नीचे रहा।
आज देखी गई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 2361 शेयरों में तेजी
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के तेजी के साथ बंद होने के वाले शेयरों की संख्या अधिक रही आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4106 शेयरों में कारोबार हुआ। 4106 शेयर में से 2361 शेयरों में आज तेजी देखी गई। 156 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। 90 शेयरो ने आज अपना 52 वीक का उच्चतम स्तर छूआ। बत्तीस शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का निम्नतम स्तर छूआ।