सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार बंद हुआ 605 अंकों की गिरावट के साथ, 5 दिन में सेंसेक्स में आई 2200 अंकों की गिरावट, निवेशकों को 13 लाख करोड़ का हुआ नुकसान 

शेयर बाजार में सेंसेक्स में आज 605 अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स आज,0.72 % की गिरावट के साथ बंद हुआ 83,576  पर ।निफ्टी भी फिसला 25,683 पर। निफ्टी और सेंसेक्स में पिछले 5 दिनों में 2.5% की गिरावट देखी गई , शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिल रही है।

आज शेयर बाजार में जारी रही गिरावट 

शेयर बाजार में सेंसेक्स में आज 605 अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स आज,0.72 % की गिरावट के साथ बंद हुआ 83,576  पर ।निफ्टी भी फिसला 25,683 पर। निफ्टी और सेंसेक्स में पिछले 5 दिनों में 2.5% की गिरावट देखी गई , शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। इस पूरे कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स में 2.186 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। पूरे सप्ताह में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों में निवेशकों को पिछले 5 दिनों में 13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जिसके कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू लगभग 13 लाख करोड़ रुपए घट गई है।

कैसा रहा आज का शेयर बाजार?

आज भी सेंसेक्स में गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज  605  अंकों की गिरावट के बाद, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स में गिरावट जारी रही। सेंसेक्स आज 0.72 प्रतिशत गिरकर 83,576 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज 193 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 25,683 के स्तर पर रहा।

 किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट और तेजी 

आज शेयर बाजार में लगभग हर क्षेत्र में गिरावट देखने को मिली। ब्राडर मार्केट में आज मिडकैप इंडेक्स में 0.9% की गिरावट देखने को मिली। स्मॉल कैप इंडेक्स में आज 1.7% की गिरावट देखी गई। आज अधिकतर सभी क्षेत्रों में गिरावट देखने को मिली। केवल आईटी, पीएसयू बैंक तेल और गैस जैसे इंडेक्स हरे निशान में रहे। आज एफएमसीजी, रियलिटी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स के क्षेत्र में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक गिरावट ?

सेंसेक्स के आज 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट आज एनटीपीसी के शेयर में देखने को मिली। एनटीपीसी का शेयर आज 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में आज 2.22% गिरावट देखी गई। अदानी पोर्ट्स के शेयर में आज 1.98% गिरावट देखने को मिली। भारती एयरटेल के शेयर में आज 1.89% की गिरावट देखने को मिली। सन फार्मा के शेयर में आज 1.40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। आज सबसे कम गिरावट एलएनटी के शेयर में 0.03% की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली? 

आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के बहुत कम शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे अधिक 1.36 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। एचसीएल टेक के शेयर में आज 0.86% की बढ़त देखने को मिली। बीईएल  के शेयर में आज 0.77 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। रिलायंस के शेयर में आज 0.34 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इटरनल के शेयर में आज 0.32 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त इंफोसिस के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.11 प्रतिशत रही।

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ?

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4342 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1066 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 3100 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज  176 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 73 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 326 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों का 6.40 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ 

 आज निवेशकों का 6.40 लाख  करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कल 9 जनवरी को मार्केट केपीटलाइजेशन 472.25 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 467.80    लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को  6.40 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। निवेशकों को इन पांच दिनों में 13 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है

 

Leave a Comment