शेयर बाजार आज 10 जून को बंद हुआ सपाट, कैसा रहने वाला है कल 11 जून को शेयर बाजार का हाल , आज 10 जून को शेयर बाजार में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। निफ़्टी आज 25,100 के करीब सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स आज 0.06% की गिरावट के साथ 82,391.75 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 53.49 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ़्टी में आज 1.05अंकों की तेजी देखने को मिली। आज मिडकैप इंडेक्स में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.3% की तेजी देखने को मिली।
कैसा रहा आज शेयर बाजार ?
आज शेयर बाजार में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। निफ़्टी आज 25,100 के करीब सपाट बंद हुआ। निफ़्टी आज 1.05 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ ।सेंसेक्स में आज 0.06% की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स आज 53.49 अंकों की गिरावट के साथ 82,391.72 के स्तर पर बंद हुआ।
कैसा रहा आज का कारोबार
आज सेंसेक्स के 2160 शेयरों में तेजी देखी गई। 1723 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 136 शेयरों में कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। सेक्टोरल इंडेक्स के शेयरों में से रियल्टी सेक्टर में 1% की गिरावट देखने को मिली। आईटी सेक्टर में 1.7% की बढ़त देखी गई। मीडिया के क्षेत्र में 1% की तेजी देखी गई। पावर इंडेक्स के क्षेत्र में 1% तेजी देखने को मिली। आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 29 हजार करोड़ रुपए बढ़ा।
आज किन शेयरों में तेजी देखी गई
आज ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डाक्टर रेड्डीज लैब, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इंफोसिस के शेयरों में तेजी देखी गई।
आज किन शेयरों में मंदी देखी गई ?
आज ट्रेंट के शेयर, एशियन पेंट्स के शेयरों, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में मंदी देखने को मिली।
विशेषज्ञों का क्या कहना है कल 11जून को कैसा रहेगा शेयर बाजार ?
1.कुछ क्वालिटी शेयरों में गिरावट देखने पर खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है। ऑटो, आईटी, फार्मा के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। इसको ध्यान में रखते हुए ही अपनी रणनीति तय करें।
- निफ़्टी अगर 24,850 के स्तर से ऊपर रहता है तो तेजी रह सकती है। लेकिन निफ़्टी अगर 24,850 के स्तर से नीचे रहता है तो मंदी रह सकती है।
विशेषज्ञ किन शेयरों को खरीदने की दे रहे हैं सलाह
1.Mphasis का शेयर खरीदा जा सकता है। इस समय का शेयर मूल्य 2671.40, इसका टारगेट प्राइस 2795 से 2,900 और स्टांप लॉस 2575 रखा जा सकता है।
2.Crisil का शेयर खरीदा जा सकता है। इस समय का शेयर मूल्य 5510.50,इसका टारगेट प्राइस 5810 से 6,095 और स्टांप लॉस 5260 रखा जा सकता है।
3.Prism Johnson का शेयर खरीदा जा सकता है। इस समय का शेयर मूल्य 151.07,इसका टारगेट प्राइस 170 और स्टांप लॉस 138 रखा जा सकता है।
4.Nelco का शेयर खरीदा जा सकता है। इस समय का शेयर मूल्य 978.45,इसका टारगेट प्राइस 1100 और स्टांप लॉस 890 रखा जा सकता है।
5.NIIT का शेयर खरीदा जा सकता है। इस समय का शेयर मूल्य 142.48,इसका टारगेट प्राइस 160 और स्टांप लॉस 134 रखा जा सकता है।
6.Tech Mahindra का शेयर खरीदा जा सकता है। इस समय का शेयर मूल्य 1610.90 इसका टारगेट प्राइस 1720 और स्टांप लॉस 1555 रखा जा सकता है।
7.BHELका शेयर खरीदा जा सकता है।इस समय का शेयर मूल्य 260.55,इसका टारगेट प्राइस 280 और स्टांप लॉस 2508 रखा जा सकता है।
- Jindal Steel & power का शेयर खरीदा जा सकता है।इस समय का शेयर मूल्य 973.70,इसका टारगेट प्राइस1040 और स्टांप लॉस 940 रखा जा सकता है।
- विशेषज्ञों का कहना है कि Ramco cement में खरीदारी कर सकते हैं। इस समय ट्रेड बुलिश है गिरावट आने पर खरीदारी करें। इसका टारगेट प्राइस 11,00 से1150 और स्टांप लॉस1025 रखा जा सकता है।