विदेश मंत्री एस जयशंकर खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया के बेटे के लिए एक पत्र भेजा है। आइए जानते हैं क्या है इस पत्र में और क्या कहना है विदेशी मीडिया का इस मुलाकात के बारे में
विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों भेजा खालिदा जिया के बेटे को पत्र
बीएनपी की नेता और बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया के देहांत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद संस्कार में शामिल हुए हैं लेकिन उन्होंने खालिदा जिया के बेटे के नाम एक शोक संदेश भेजा है।
क्या लिखा है भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भेजें पत्र में?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को एक पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमें विश्वास है कि बेगम खालिदा जिया की दूर दृष्टि और मूल्य हमारी साझेदारी के विकास में हमारे मार्गदर्शक बनेंगे।
एस जयशंकर ने मुलाकात की खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से
खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी थी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिदा जिया के बड़े बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की। मुलाकात के समय जयशंकर ने एक दूसरे के प्रति विश्वास दिखाया और कहा कि जिया का दृष्टिकोण और मूल्य दोनों देशों के बीच साझेदारी और विश्वास कायम करेंगे।
खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल हुआ था?
खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में पड़ोसी देशों के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए थे। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री बालनंद शर्मा से मुलाकात की। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक से सामान्य शिष्टाचार पूर्वक बातें की। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के संबंधों में ऑपरेशन सिंदूर के कारण काफी कड़वाहट आ चुकी है हालांकि भारत सरकार का कहना है कि यह सिर्फ अभिवादनों का आदान-प्रदान था जिसे लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। एस जयशंकर ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेशनल असेंबली पार्टी के स्पीकर के साथ अपनी कोई फोटो शेयर नहीं की है बल्कि तारिक रहमान के साथ हुई मुलाकात की ही तस्वीर शेयर की है।
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने पोस्ट की तस्वीर
मोहम्मद यूनुस के कार्यालय ने भारत के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष की मुलाकात को एक तस्वीर के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा बुधवार को ढाका में बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हुए भारत के विदेश मंत्री और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने एक दूसरे को अभिवादन किया।
भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने क्या कहा?
बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने कहा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिदा जिया के बड़े बेटे रहमान के साथ साझा हितों पर आधारित बातें की उन्होंने व्यावहारिकता, पारस्परिक निर्भरता से प्रेरित दोनों देशों के बीच संबंधों के भविष्य पर संक्षेप में बातें की। उन्होंने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान को नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में दावा किया की भारत के विदेश मंत्री ने खुद हाथ आगे बढ़ाया
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और नेशनल असेंबली पार्टी के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक की फोटो पोस्ट की। नेशनल असेंबली पार्टी ने दावा किया है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद आगे बढ़कर नेशनल असेंबली पार्टी के स्पीकर से हाथ मिलाया और अपना परिचय दिया। पार्टी ने लिखा है कि 2025 के बाद भारत की ओर से यह एक पहली कोशिश थी।
बांग्लादेश के अखबारों ने भी इस खबर को छापा
बांग्लादेश के अखबार प्रथम आलो ने भी इस खबर को मुख्य पृष्ठ पर छपते हुए लिखा, जिया के अंतिम संस्कार से पहले कुछ अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बीच मुलाकात हुई इसी बीच भारत के विदेश मंत्री ने आगे बढ़कर पाकिस्तान के नेशनल असेंबली पार्टी के स्पीकर से हाथ मिलाया।