Tuesday, July 1, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारभारत पाकिस्तान के संघर्ष विराम के बाद क्या कहा दुनिया भर के...

भारत पाकिस्तान के संघर्ष विराम के बाद क्या कहा दुनिया भर के मीडिया संस्थानों ने, हमास ने छोड़ा 21 साल के आखिरी अमेरिकी बंधक को

भारत पाकिस्तान के बीच जारी युद्ध को संघर्ष विराम के द्वारा समाप्त कर दिया गया है21 साल के एडन अलेक्जेंडरको हमास ने 19 महीने बाद छोड़ दिया है। । ऐसे में क्या कहना है इस सीजफायर को लेकर विश्व भर के मीडिया का आइए जानें 

न्यू यॉर्क टाइम्स ने कहा खतरा अभी टला नहीं 

न्यू यॉर्क टाइम्स ने भारत पाकिस्तान के बीच में सीजफायर पर लिखा भारत-पाकिस्तान के बीच ख़तरा अभी टला नहीं है आने वाले समय में ऐसे और भी संघर्ष हो सकते हैं। न्यू यॉर्क टाइम सने लिखा भले ही दोनों देश जंग की कगार से पीछे हट गए हैं लेकिन संघर्ष में बहुत कुछ नया था। नई मिलिट्री टेक्नोलॉजी ने हवाई हमलों को तेज कर दिया।

पहली बार दोनों के संघर्ष में सैकड़ो हथियार बंद ड्रोन भी शामिल हुए। न्यू यॉर्क टाइम्स ने लिखा यह अमेरिका और चीन के हथियारों की भी लड़ाई है। भारत-पाकिस्तान के बीच यह जंग चीन व अमेरिका भी है यह दोनों देशों के हथियारों के सहारे लड़ी जा रही है।

अमेरिका ने सीजफायर में मदद की, वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा 

वाशिंगटन पोस्ट अमेरिका का अखबार है। वाशिंगटन पोस्ट में लिखा गया अमेरिका ने भारत पाकिस्तान में संघर्ष विराम में मदद की, क्या यह टिक पाएगा? वाशिंगटन पोस्ट में लिखा गया कल रात तक भारत और पाकिस्तान के प्रमुख शहरों के आसमान में मिसाइल और ड्रोन उड़ने रहे। परमाणु हथियारों से संपन्न पड़ोसी देश पूरी तरह से युद्ध की तरफ बढ़ रहे थे। ऐसे में अचानक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की संघर्ष विराम की घोषणा। 

सीएनएन ने लिखा, सबसे भयानक लड़ाई के खत्म होने की जगी उम्मीद 

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होता दिख रहा है। दोनोंपक्ष सहमति पर अपनी प्रतिबद्धता जता रहे हैं। इसकी वजह से दो परमाणु हथियारों वाले देशों के बीच दशकों में हुई सबसे बड़ी लड़ाई रुक गई है। सीएनएन ने लिखा पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकों के नरसंहार के बाद दोनों देशों में संघर्ष भड़क उठा। सात मई से शुरू हुए संघर्ष में दर्जनों लोग मारे गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले की सीजफायर की घोषणा। इससे पहले सीएनएन ने लिखा था भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा संघर्ष चीन की मिलिट्री टेक्नोलॉजी का टेस्ट भी है। चीन ने अपनी मिसाइल इंडस्ट्री के पीछे अरबों डॉलर खर्च किए हैं। दुनिया को पहली बार पता चलेगा कि चीन के एडवांस हथियार पश्चिमी हार्डवेयर के मुकाबले किस तरह से काम करते हैं।

फ्रांसीसी अखबार फ्रांस 24 ने लिखा 

10 मईकी शाम हुआ सीजफायर और10 मई की रात ही सीजफायर का हुआ उल्लंघन। फ्रांस 24 ने लिखा रात भर चली झड़पों के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर

 जारी है। फ्रांस 24 ने लिखा दोनों के बीच चार दिन तक चली यह लड़ाई पिछले तीन दशकों का सबसे भीषण संघर्ष था। दोनों ने एक दूसरे के सैनिक ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन दागे दर्जनों लोग मारे गए।

द गार्जियन ने लिखा अगर सीजफायर टिका तो नई लड़ाई देखने को मिलेगी

भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन ने भी लिखा है। द गार्जियन ने लिखा भले ही दोनों देश जंग की कगार से पीछे हट गए हैं लेकिन दोनों देशों के बीच दशकों का विवाद और शत्रुता कायम है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच यह संघर्ष विराम जारी रहता है तो दोनों देशों के बीच एक नई लड़ाई देखने को मिलेगी यह लड़ाई नरेटिव की होगी। 

ला मोंड ने लिखा  

फ्रांसीसी अखबार ला मोंड ने लिखा था कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

21 साल के एडन अलेक्जेंडर को हमास ने 19 महीने बाद छोड़ा 

21 साल के एडन अलेक्जेंडरको हमास ने 19 महीने बाद छोड़ दिया है। अमेरिका के साथ कई दिनों तक लंबी चली बातचीत के बाद हमास अमेरिका के आखिरी बंधक को छोड़ने के लिए सहमत हुआ। आखिरकार आज हमास ने एडन अलेक्जेंडर को छोड़ दिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments