नारियल तेल बेहतर या सरसों का तेल,सीखें घर में हेयर मास्क और सीरम बनाना

नारियल तेल बेहतर या सरसों का तेल,सीखें घर में हेयर मास्क और सीरम बनाना

नारियल तेल बेहतर या सरसों का तेल, यह दोनों ही तेल बालों के झड़ने को रोकते हैं आइए जाने कैसे सीखें और  घर में हेयर मास्क और सीरम बनाना

नारियल तेल बेहतर या सरसों का तेल 

दक्षिण भारत में नारियल का तेल प्रयोग होता है जबकि उत्तरी भारत या पूर्वोत्तर भारत में सरसों का तेल प्रचुर मात्रा में उपयोग किया जाता है ऐसे में यह कहना तो गलत होगा कि क्या बेहतर है जो शुद्ध मिल जाए वही बेहतर है।

नारियल के तेल में क्या मिलाये की बाल हो जाए काले?

हम सभी जानते हैं कि नारियल तेल बालों के लिए काफी लाभदायक होता है इसलिए हम सभी अपने बालों में नारियल तेल लगाना पसंद करते है पर क्या यह सफेद बालों को काला कर सकता है, जी हां इस विधि से बने तेल को बालों में लगाने से कम उम्र में हुए बाल फिर से अपना रंग वापस लाने लगते हैं। 

विशेष नारियल तेल बनाने की विधि

वर्जिन कोकोनट ऑयल को धीमी आंच पर गर्म कर इसमें मेथी दाना कड़ी पत्ते डालकर धीमी आंच पर पकाएं। 5 से 10 मिनट बाद आंवला पाउडर डालकर कुछ समय तक और पकाए जब यह ठंडा हो जाए तो इसे लोहे की कढ़ाई में ही छोड़ दे अगले दिन किसी कांच की शीशी में पलट ले। इस तेल की सप्ताह में दो बार रात को सोने से पहले मसाज करें किसी माल शैंपू से फिर बाल धोएं।

सरसों का तेल बढ़ाता है बालों की मजबूती करता है घना 

बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए सरसों का तेल सदियों से बालों में लगाया जाता जा रहा है। उत्तर भारत में सरसों का तेल विशेष रूप से बालों में लगाया जाता है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सरसों का तेल शुद्ध हो। सरसों के तेल को बालों में लगाने के बाद कम से कम आधा घंटा तक इसे अपने सर में लगा रहने दे और फिर किसी भी अच्छे हेयर वॉश से बाल क्लीन कर ले। सरसों का तेल मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत या उत्तर भारत में लगाया जाता है। भारत के इन क्षेत्रों में बहुत अधिक पसीना निकलता है। जिसके कारण सिर पर रूसी जमा हो जाती है।

सरसों का तेल दूर करता है बालों की रूसी को

 रूसी बालों को नुकसान पहुंचाती है। सर में खुजली होने लगती है। बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों को हल्का सा गीला करने के बाद ही बालों पर सरसों का तेल लगाना चाहिए। सरसों के तेल को बालों पर अधिक समय तक नहीं रखना  चाहिए और ना ही बालों की या सर की बहुत ज्यादा मसाज करनी चाहिए। आप इस प्रक्रिया को रोज दोहरा सकते हैं। ऐसा करने से आपके बाल टूटना बंद हो जाएंगे। 

हेयर मास्क 

झड़ते टूटते बालों के लिए हेयर मास्क राम वरदान होता है अगर आप एलोवेरा जेल और शहद को मिलाकर हेयर पैक की तरह 20 मिनट लगा कर रखेंगे तो आपके बाल अपनी नमी नहीं खोएंगे। दही भी एक अच्छे हेयर मास्क का काम करता है। आप दही में नींबू या एलोवेरा जेल मिलाकर बालों को सुंदर बना सकते हैं।अधिकतर बाल ड्राई होने के कारण टूटते हैं। इस हेयर मास्क को हर बार बालों को वाश करने से पहले लगाया जा सकता है। अगर आपके बाल बहुत टूटते हैं तो कम से कम सप्ताह में दो बार इसे अवश्य लगाएं। एलोवेरा जेल और करी पत्ते का पेस्ट भी एक अच्छे हेयर मास्क का काम करता है। रात भर भीगे मेथी दाना को पीसकर बालों में लगाने से भी बालों में काफी फायदा होता है।

हेयर सीरम

आजकल लोग तेल की जगह सीरम प्रयोग करना ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं। तेल को बाल धोने से पहले लगाया जाता है लेकिन सीरम बाल धोने के बाद लगाया जाता है। आप तेल में एलोवेरा जेल मिलकर भी सीरम बना सकते हैं। दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर अच्छे से मिला लें। हेयर वॉश करने के बाद अपनी हथेली पर कुछ बूंदे सीरम की लेकर इसे अपने बालों की जड़ों से लगाते हुए ऊपर तक लगाएं। सर पर सीरम का प्रयोग ना करें, इससे आपका माथा चिपचिपा हो सकता है। 

 

Most Popular

About Author