आज 5 जून है विश्व पर्यावरण दिवस, आज 5 जून है।आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। सबसे पहले 1973 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।यह दिन हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है।150 से अधिक देश आज इकट्ठे हो कर एक ही उद्देश्य के लिए सोचते हैं। एक ही उद्देश्य के लिए काम करते हैं।
क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस?
आज हम अपनी पृथ्वी की सुरक्षा और पर्यावरण के विकास के प्रति जागरूक होते हैं। वैसे तो पर्यावरण के लिए सिर्फ एक दिन जागरूक होने से काम नहीं चलता है यह तो हमारा निरंतर और सतत चलने वाला प्रयास है। लेकिन फिर भी इस एक दिन हमने पूरे वर्ष भर पर्यावरण के लिए क्या किया और आने वाले वर्षों में क्या कर सकते हैं इसकी समीक्षा तो की ही जा सकती है।
आईए जानते हैं इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की क्या थीम है और कैसे हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है सबसे पहले 5 जून 1972 को पर्यावरण मनाया गया। पह स्टाकॅह़ोम सम्मेलन के उद्घाटन के दिन बनाया गया। 1973 के दिन पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।
क्या करें पपर्यावरण की सुरक्षा के लिए
हम सभी चाहते हैं कि हमारा पर्यावरण साफ और स्वच्छ हो पर उसके लिए हमें कुछ समय भी निकालना होगा। हमें अपने आसपास पेड़ पौधे लगाने होंगे। पानी को बर्बाद होने से रोकना होगा। 4 आर का बेहतर इस्तेमाल करना सीखना होगा। प्लास्टिक बैग का प्रयोग रोकना होगा। बिजली के उपकरणों का प्रयोग कम से कम करना होगा। जगह-जगह गंदगी और कूड़ा फैलना से रुकना होगा बिना वजह शॉपिंग की आदत को छोड़ना होगा।
अपने आरो के पानी को पोछे में प्रयोग करना होगा पोछे के पानी को पौधे में डाला जा सकता है। एसी के पानी से फ्रिज की सफाई की जा सकती है। इस तरह से छोटे-छोटे उपायों से हम अपने पर्यावरण को साफ रखने में योगदान दे सकते हैं।अगर हम पर्यावरण को साफ रखना चाहते हैं तो सबसे पहले शुरुआत हमें अपने आसपास से ही करनी होगी।
क्या कर सकती है सरकार ?
सरकार रोज सड़के बनाने के लिए रोज पेड़ काट रही है लेकिन पेड़ काटने से ज्यादा आवश्यक है पेड़ लगाना और पेड़ लगाने के बाद सुरक्षित करना कि पेड़ लगा हुआ है। इसके अलावा प्लास्टिक की फैक्ट्री की जगह कुछ ऐसा प्रयोग में लाना जो कि हमारे पर्यावरण के लिए आवश्यक हो। कूड़े का भी संसाधनों की तरह प्रयोग करना आज के समय की आवश्यकता है और सरकार को इस विषय में प्रयास करने होंगे।
क्या है विश्व पर्यावरण 2025 की थीम?
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम है प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना। प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पृथ्वी ग्रह को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने वाला प्रदूषण है और हम में से कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जो इस प्रदूषण का प्रयोग नहीं कर रहा है। प्लास्टिक एक ऐसा प्रदूषण है जो कि एक लंबे समय तक खत्म नहीं होता जिसके कारण हमारा पर्यावरण सबसे अधिक नुकसान झेल रहा है। पृथ्वी पर अगर प्लास्टिक की परत है तो पृथ्वी पानी को नहीं सोख सकती।
अगर प्लास्टिक समुद्र में है तो समुद्री जीवों की मृत्यु का कारण बनती है इसलिए हमें प्लास्टिक के प्रयोग को हर स्तर पर रोकना है और इसीलिए विश्व पर्यावरण दिवस में इस बार की थीम प्लास्टिक मुक्त विश्व रखी गई है।
आज 5 जून को कैसे मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस ?
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा आज हम पर्यावरण दिवस मना रहे हैं।आज के लिए हम अपने ग्रह की रक्षा करने और सभी जीवित प्राणियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करें। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा ,विश्व पर्यावरण दिवस के लिए हम अधिक पेड़ लगाकर प्रदूषण को कम करके, संसाधनों का संरक्षण करके और स्थिरता को अपनाकर ग्रह की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।