Friday, July 25, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दूसरे दिन भी...

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दूसरे दिन भी जारी रही गिरावट 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार? आज सेंसेक्स में दूसरे दिन भी देखी गई गिरावट। सेंसेक्स में आज 721 अंकों की गिरावट के बाद, सेंसेक्स आज 0.88 प्रतिशत गिरकर 81,463.09  के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.90%  की गिरावट, निफ्टी में आज 225.10अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,837 के स्तर पर रहा। मिड कैप इंडेक्स में आज 1.46 प्रतिशत की गिरावट देखी गई स्मॉल कैप इंडेक्स आज 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स  और निफ्टी में दूसरे दिन भी भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स आज  721  अंक  और 0.88%  की गिरावट के साथ बंद हुआ 81,463.09 के स्तर पर निफ्टी भी फिसला 24,837 पर

कैसा रहा आज का शेयर बाजार?

आज सेंसेक्स में दूसरे दिन भी देखी गई गिरावट। सेंसेक्स में आज 721 अंकों की गिरावट के बाद, सेंसेक्स आज 0.88 प्रतिशत गिरकर 81,463.09  के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.90%  की गिरावट, निफ्टी में आज 225.10अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,837 के स्तर पर रहा। मिड कैप इंडेक्स में आज 1.46 प्रतिशत की गिरावट देखी गई स्मॉल कैप इंडेक्स आज 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

 किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट 

आज कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप स्मॉल कैप इंडेक्स में आज जमकर बिकवाली देखी गई। आज पीएसई, तेल, गैस और मेटल इंडेक्स में जमकर गिरावट देखी गई। आज आईटी एफएमसीजी और बैंकिंग के क्षेत्र में भी दबाव का दौर रहा। आज फार्मा इंडेक्स में बढ़त देखी गई।

कितने शेयरों में आज देखी गई तेजी

आज सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ एक शेयर में तेजी देखी गई। केवल एक शेयर हरे निशान में रहा। आज सन फार्मा के शेयर में 0.52% की तेजी देखी गई।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी 

  • सेंसेक्स के आज 30 में से 29 शेयर  शेयर लाल निशान में बंद हुए।
  • सबसे अधिक मंदी आज बजाज फाइनेंस के शेयर में देखने को मिली।
  • बजाज फाइनेंस का शेयर आज 4.73%की गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • पावर ग्रिड के  शेयर में आज  2.61% की मंदी देखी गई।
  • इंफोसिस के शेयर में आज 2.44% मंदी देखने को मिली।
  • टेक महिंद्रा के शेयर में आज  2.44% की मंदी देखने को मिली।
  • बजाज फिनसर्व  के शेयर में आज 2.26 % की मंदी देखने को मिली
  • । आज सबसे कम मंदी  आज आईटीसी के शेयर में 0.16% की रही।

आज  बंबई स्टॉक एक्सचेंज के कितने शेयरों में कारोबार हुआ?

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4154 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1126 शेयरों में  तेजी देखी गई। आज 2886 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज  142  शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 111  शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 68 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में  निवेशकों का हुआ 6.51 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कल मार्केट केपीटलाइजेशन घटकर 451.59 लाख करोड़ रुपए रह गया। कल बृहस्पतिवार 24 जुलाई  को मार्केट केपीटलाइजेशन  458.10 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 451.59 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को  6.51 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

  • कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में आज की बिकवाली घबराहट या किसी स्ट्रक्चर कमजोरी के बजाय घरेलू रिवैल्युएशन और ग्लोबल मार्केट में देखने को मिल रही सतर्कता की भावना के कारण आ रही है। बाजार की दिशा आगे माइक्रो आंकड़ों और कंपनियों के नतीजे से तय होने वाली है निवेशक सिर्फ ग्रोथ ही नहीं चाहते बल्कि दिशा की स्पष्टता चाहते हैं।
  • विशेषज्ञ का कहना है कि आज की गिरावट की मुख्य वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा इक्विटी और एफ&ओ बाजारों में की जारी लगातार बिकवाली है। माइक्रो माइक्रो इकोनॉमिक्स इंडिकेटर में सुधार के बावजूद भी भारतीय बाजार के वैल्यूएशन को लेकर असहज बने हुए हैं।

निष्कर्ष 

आज शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स दोनों में ही जमकर बिकवाली देखी गई। आज शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही जबरदस्त गिरावट देखी गई। जो निवेशकों की सतर्कता की भावना को दिखा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments