Tuesday, July 1, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार में फिर से रही गिरावट सेंसेक्स मैं देखी गई...

आज शेयर बाजार में फिर से रही गिरावट सेंसेक्स मैं देखी गई 540 अंकों की गिरावट रहा 81,897 पर निफ्टी भी रहा 25000 के नीचे 

आज शेयर बाजार में फिर से रही गिरावट सेंसेक्स मैं देखी गई 540 अंकों की गिरावट रहा 81,897 पर निफ्टी भी रहा 25000 के नीचे 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार?

आज सेंसेक्स में फिर से देखी गई गिरावट अमेरिका ईरान हमले का असर पड़ा बाजार पर। सेंसेक्स में आज 540 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले शुक्रवार की तेजी के बाद आज फिर रही मंदी, सेंसेक्स आज 0.62 प्रतिशत गिरकर 81,896.79 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.56% की गिरावट, निफ्टी में आज 140.50 अंकों की गिरावट देखी गई।

निफ्टी आज 24,971.90 के स्तर पर रहा। इंडिया विया शुरुआत के 5% तक चढ़ा लेकिन बाद में 2% की बढ़त के साथ 14.09 पर देखा गया। मिडकैप व स्मॉल कैप इंडेक्स में आज पहले गिरावट देखी गई और बाद में बेहतर प्रदर्शन देखा गया।महंगाई इंडेक्स 7 0.3% तेजी के साथ बंद हुआ और निफ़्टी स्मॉल कैप इंडेक्स में आज 0.7% की तेजी देखी गई।

आज कितने शेयर हुए लाल निशान के नीचे बंद?

 आज निफ्टी मिडकैप व स्मॉल कैप इंडेक्स में हल्की तेजी देखने को मिली। आज सेंसेक्स के 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए आज इंफोसिस का शेयर 2.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक गिरने वाला शेयर बना। एल एंड टी के शेयर में आज 2.11% की गिरावट देखी गई एचसीएल के शेयर में आज 2.10% की गिरावट देखी गई।

महिंद्रा महिंद्रा के शेयर में आज 1.59% की गिरावट देखी गई। हिंदुस्तान लीवर के शहर में आज 1.29% की गिरावट देखने को मिली। सबसे कम गिरावट आज भारतीय एयरटेल के शेयर में 0. 03% की देखने को मिली ।

 

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट? 

आज आईटी के क्षेत्र में सबसे ज्यादा मंदिर देखी गई आईटी के शेयर आज 1.4% गिरे। आज शेयर बाजार में अधिकतर शेयर में मंदी ही देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ नौ शेयर हरे निशान के अंदर रहे। बाकी 21 में मंदी का माहौल ही रहा। आज इंफोसिस, एलएंडटी नुकसान में रहे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी, ऑटो,बैंक और टेलीकॉम में 0.3 से 1.5% की गिरावट देखी गई।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक तेजी? 

सेंसेक्स के आज 30 में से 9 शेयर हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट के शेयर में देखने को मिली। ट्रेंट का शेयर आज 3.61% की तेजी के साथ बंद हुआ। BEL के शेयर में आज 3.15% की तेजी देखी गई। बजाज फाइनेंस के शेयर में आज 1.20% की तेजी देखने को मिली।

कोटेक बैंक के शेयर में आज 0.71% की तेजी देखने को मिली। बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 0.58% प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। आज सबसे कम तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 0.12 % की रही।

आज कैसा रहा कारोबार?

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4240 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1862 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2198 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 180 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 103 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 85 शेयरों ने अपने कारोबार के 52 सप्ताह के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में हुई 8,000 लाख करोड़ रुपए की कमाई

 आज शेयर मार्केट में कल मार्केट केपीटलाइजेशन 447.78 लाख करोड़ रुपए रहा शुक्रवार को मार्केट केपीटलाइजेशन 447.70 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट कैप 8000 करोड़ रुपए बड़ा है जिससे निवेशकों की संपत्ति में 8000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।आज 23 जून के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जिसके कारण आज निवेशकों की जमकर कमाई हुई। आज निवेशकों ने 8000 लाख करोड़ रुपए कमाए। 

विशेषज्ञों ने क्या कहा ?

विशेषज्ञों का कहना है की निफ्टी ने कैंडलेस्टिक पेटर्न दिखाया है जो की बाजार में अनिश्चितता की स्थिति दिखाता है। जिनको देखकर लग रहा है कि अगर युद्ध के कारण तेल की कीमतों में वृद्धि होती है तो महंगाई बढ़ेगी डॉलर के मुकाबले मुकाबले रुपए में तेजी से गिरावट आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments