Tuesday, July 1, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही गिरावट, सेंसेक्स में...

आज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही गिरावट, सेंसेक्स में देखी गई 129 अंकों की गिरावट, निवेशकों ने गंवाए अपने 1.72 लाख करोड़ रुपए

आज शेयर बाजार में दूसरे दिन भी जारी रही गिरावट, सेंसेक्स में देखी गई 129 अंकों की गिरावट, निवेशकों ने गंवाए अपने 1.72 लाख करोड़ रुपएआज लगातार दूसरे दिन भी सेंसेक्स मैं देखी गई गिरावट 139 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स बंद हुआ 81,444.66 पर। 41.35 अंकों की गिरावट के साथ, निफ्टी भी 24,812.05 पर फिसला 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार

आज सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में आज 139 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले दो दिनों से जारी गिरावट जारी रही।सेंसेक्स आज 0.17 प्रतिशत गिरकर 81,444.66 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.17% की गिरावट, निफ्टी में आज 41.35 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,812.05 के स्तर पर रहा।

आज कितने शेयर हुए लाल निशान के नीचे बंद?

आज सेंसेक्स के 20 शेयर लाल निशान के नीचे बंद हुए। आज सबसे अधिक गिरावट आईटी के क्षेत्र में देखने को मिली। मेटल, एफएमसीजी के क्षेत्र में भी गिरावट देखने को मिली मेटल में 0.7% की गिरावट देखने को मिली और एफएमसीजी में 0.4% की गिरावट देखने को मिली। आज निफ्टी मिडकैप व स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.4% की गिरावट देखने को मिली।

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट ?

आज सबसे अधिक गिरावट आईटी के क्षेत्र में देखने को मिली। मेटल, एफएमसीजी के क्षेत्र में भी गिरावट देखने को मिली मेटल में 0.7% की गिरावट देखने को मिली और एफएमसीजी में 0.4% की गिरावट देखने को मिली। 

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी? 

सेंसेक्स के आज 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज टाटा कंसल्टेंसी के शेयर में देखने को मिली। टाटा कंसल्टेंसी का शेयर आज 1.79% की गिरावट के साथ बंद हुआ। अदानी पोर्ट्स के शेयर में आज 1.55% की मंदी देखी गई। हिंदुस्तान लीवर के शेयर में आज 1.35% की मंदी देखने को मिली।

नेस्ले इंडिया के शेयर में आज 1.25% की मंदी देखने को मिली। बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 1.16% की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी कोटक बैंक के शेयर में 0.05 % की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली ?

बीएसई के 30 में से 10 शेयर आज हरे निशान के नीचे बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी आज इंडसइंड बैंक के शेयरों में देखने को मिली। इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज 5.12% की तेजी देखने को मिली। टाइटन के शेयर में आज 1.99% की तेजी देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में आज 1.24% की तेजी देखने को मिली। मारुति के शेयर में 

 आज 1.12% की तेजी देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर में आज 0.74% की तेजी देखने को मिली। सबसे कम तेजी आज एचडीएफसी बैंक के शेयर में 0.22 प्रतिशत की देखने को मिली।

कैसा रहा आज का कारोबार?

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4115 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1531 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2448 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 136 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 75 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 61 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों ने गंवाए लाख करोड रुपए 

 आज निवेशकों ने 1.72 लाख करोड़ रुपए गंवाए। कल 17 जून को मार्केट केपीटलाइजेशन 447.91 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 446.19 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों ने 1.72 लाख करोड़ रुपए गंवाए।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

 विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार शुरुआती बढ़त को कायम रखने में सफल नहीं रहा। आने वाले समय में निवेशक अच्छी क्वालिटी वाली लार्ज कैप शेयर पर फोकस कर सकते हैं।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक का क्या कहना है ?

धीमी शुरुआत के बाद इंडेक्स जल्दी ही निचले स्तरों से उबरता हुआ दिखा। ब्राॅडर मार्केट के प्रदर्शन में असामान्यता देखने को मिली। स्मॉल कैप इंडेक्स ने फ्रंटलाइन इंडेक्स के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया। अब निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25,000 पर और तत्काल सपोर्ट 24,670 पर दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments