Tuesday, July 1, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज शेयर बाजार में तीसरे दिन भी जारी रहा गिरावट का दौर 

आज शेयर बाजार में तीसरे दिन भी जारी रहा गिरावट का दौर 

आज शेयर बाजार में तीसरे दिन भी जारी रहा गिरावट का दौर,सेंसेक्स मैं देखी गई 83 अंकों की गिरावट, 0.10% की गिरावट के बाद 81, 361.87 के स्तर पर बंद हुआ,सेंसेक्स 18.80 अंकों की गिरावट के साथ 0.10% की गिरावट के साथ निफ्टी भी फिसला 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार

आज तीसरे दिन भी सेंसेक्स में देखी गई गिरावट। सेंसेक्स में आज 83 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले दो दिनों से जारी गिरावट आज तीसरे दिन भी जारी रही। सेंसेक्स आज 0.10 प्रतिशत गिरकर 81,361.87 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.10% की गिरावट, निफ्टी में आज 18.80 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,793.25 के स्तर पर रहा।

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट 

ईरान इजरायल युद्ध के कारण आज निवेश को रूख सतर्क रहा। आज ऑटो को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में कमजोरी देखने को मिली। निफ़्टी पीएसयू, बैंक निफ़्टी, मेटल और निफ्टी मीडिया के इंडेक्स में भी दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। आज आईटी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। आज निफ्टी मिडकैप व स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.5% तक की गिरावट देखने को मिली।

आज कितने शेयर हुए लाल निशान के नीचे बंद?

सेंसेक्स के आज अधिकतर सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज अदानी पोर्ट्स के शेयर में देखने को मिली। अदानी पोर्ट्स का शेयर आज 2.59% की गिरावट के साथ बंद हुआ। बजाज फाइनेंस के शेयर में आज 2.08% की मंदी देखी गई। टेक महिंद्रा के शेयर में आज 1.95% की मंदी देखने को मिली।

नेस्ले इंडिया के शेयर में आज 1.28 % की मंदी देखने को मिली। इन्डस बैंक के शेयर में आज 1.54% की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी सन फार्मा के शेयर में 0.03 % की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली ?

आज बीएससी के 30 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली आज 30 में से 11 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। सबसे अधिक तेजी आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में 1.69% की देखी गई। टाइटन के शेयरों में आज 0.74% की तेजी देखने को मिली। एलएनटी के शेयर में आज 0.57% की तेजी देखने को मिली।

भारती एयरटेल के शेयर में आज 0.56% की तेजी देखने को मिली। मारुति के शेयर में आज 0.45% की तेजी देखने को मिली। सबसे कम तेजी आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 0.06% की देखने को मिली।

कैसा रहा आज कारोबार?

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4117 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 959 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 3018 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 140 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 73 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 79 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में 1.72 लाख करोड़ रुपए का हुआ नुकसान 

 आज निवेशकों ने 1.72 लाख करोड़ रुपए गंवाए। कल 18 जून को मार्केट केपीटलाइजेशन 446.28 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 442.58 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 1.72 लाख करोड़ रुपए का नुकसान उठाया।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

विशेषज्ञों ने ग्लोबल अनिश्चितता के कारण डिस्क्रीशनरी खर्चों में कमजोरी को लेकर निवेशकों को आगाह किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कोई बदलाव न करने का निर्णय लिया गया है इससे यह संकेत मिलता है कि यूएस पेट अनिश्चितता की स्थिति से जूझ रहा है। विशेषज्ञ का कहना है कि भारतीय बाजार का वैल्यूएशन चिंता का विषय बना हुआ है

इसलिए बाजार में मजबूत तेजी तभी आएगी जब हम अर्निंग्स में मजबूत तेजी के संकेत मिलेंगे। हालांकि इसमें अभी कुछ और समय लग सकता है। मार्केट की स्थिति को देखते हुए अभी निफ्टी के 24,500 से 25000 के दायरे में बने रहने की स्थिति है अगर तनाव कम होगा तो निफ्टी इस दायरे की ऊपरी छोर से बाहर आ सकता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments