आज दिन की शुरुआत में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। शुरुआत में सेंसेक्स में 550 अंकों कीगिरावट देखी गई थी। लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदलने शुरू हुई। कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 1400 अंकों की तेजी पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में फिर 200 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 1200 अंकोंकी तेजी पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स में 1208.18 अंको की बड़त देखी गई। सेंसेक्स 82,530.74पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 25000 अंकों के स्तर को पार किया। अक्टूबर 2024 के बाद और लगभग 141 कारोबारी दिनों के बाद आज निफ्टी 25000 के पार हुआ है। आज निवेशकों को 5 लाख करोड रुपए का फायदा हुआ है। आज सेंसेक्स 80762 के निचले स्तर से 82607 के उच्चतम स्तर को टच कर चुका है
कैसा रहा आज शेयर बाजार का हाल?
आज शेयर बाजार में सेंसेक्स में शुरुआती दौर में 550 अंकों की मंदी देखी गई। फिर बाद में सेंसेक्स ने1200 अंकों की बड़त हासिल की और निफ्टी ने 395 अंकों की बढ़त हासिल की। निफ़्टी बैंक आज 55,356 अंकों की ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकेप शेयर व स्मॉल कैप शेयर मे भी खरीदारी देखी गई। बीएसई के सभी इंडेक्स में आज बढत देखी गई। रियल्टी मेटल, ऑटो इंडेक्स सभी मेंआज तेजी देखी गई।
आईटी बैंकिंग और पीएसी के शेयरों में आज खूब जमकर खरीदारी हुई। निफ्टी के आज 50 में से 49 शेयरों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखने को मिली। आज निफ़्टी बैंक के बारह में से आठ शेयरों में तेजी देखी गई।
आज सभी सेक्टर हुए हरे निशान में बंद
आज सभी क्षेत्रों में तेजी देखने कोमिली। आज सभी सेक्टर के शेयरहरे निशान में बंद हुए। ऑटो, रियल्टी के क्षेत्रों में तेजी देखी गई। हालांकि मिड कैप वस्मॉल कैप का प्रदर्शन आज ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन निफ्टी ने एक बहुत मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है और 24930 के अपने तत्काल के रेजिस्टेंस को पार कर लिया है। अब इंडेक्स के लिए एक मुख्य सपोर्ट सिस्टम बन गया है।
किस सेक्टर में रही तेजी
आज सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 3.90% की देखी गई एचसीएल टेक में 3.18% की तेजी देखने को मिली।इंटरनल में 2.72% की तेजी देखी गई। अदानी पोर्ट्स में 2.40% की तेजी देखने को मिली मारुति में 2.1 2% की तेजी देखेंगे अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.02% की तेजी देखने को मिली टाइटन में 2.0 2% की बढ़त देखी गई। हीरो मोटर का जेएसडब्ल्यू स्टील,, माइक्रोटेक डेवलपर्स ट्रेड के शेयरों में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला।
किन क्षेत्रों में देखी गई मंदी
आज इंडस्ट्रियल बैंक का शेयर 1.25% नीचे गिरा।
कैसा रहा आज वैश्विक शेयर बाजार
आज एशियाई बाजारों में मंदी देखी गई। जापान का निक्केई 0.90% गिरा। टॉपिक्स इंडेक्स में 0.75% की मंदी देखी गई। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.29% नीचे गिरा। कौस्डैक में 0.37% की मंदी देखी गई। ऑस्ट्रेलिया के एस एंड पी में 0.24 प्रतिशत की मंदी देखी गई। हांगकांग के हैंगसैंग में 0.42 प्रतिशत की मंदी देखी गई। चीन के सीएसआई में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया।
कैसा रहा वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिका के बैच मार्क इंडेक्स एस एंड पी 500 में एक मजबूत शुरुआत देखी गई। एस एंड पी 500 0.10% की बढ़त के साथ 5,892.58 पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 89.37 अंको पर 0.21% की मंदी के साथ 42,051.06 पर बंद हुआ।