अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सऊदी अरब दौरे पर उनका स्वागत इसी परंपरा अल अय्याला के द्वारा किया गया। अल अय्याला सऊदी अरब की एकपरंपरा है। सऊदी अरब में किसी विशेष व्यक्ति का स्वागत करने पर,किसी विवाह में या उत्सव समारोह में इस परंपरा का पालन किया जाता है। इस परंपरा में महिला व पुरुष दोनों ही शामिल होते हैं। आइए जानें अल अय्याला के विषय में थोड़ा सा और
अल अय्याला एक परंपरा
अल अय्याला में महिला व पुरुष दोनों मिलकर नृत्य करते हैं। महिलाएं सफेद रंग का गाउन पहनकर बाल उछालकर नृत्य करती हैं।पुरुष हाथों में भाले, तलवार लेकर ढोल की थाप पर नृत्य करते हैं। पुरुष नृत्य करते समय युद्ध के मैदान में सैनिकों की तरह प्रदर्शन करते हैं। पुरुषोंहाथ में तलवार और अन्य हथियारलेकर नृत्य करते हैं।नाचते नाचते वह कुछ मंत्रों का पाठ भी करते हैं। यहएक नृत्य कला हैअल ओमान और यूएई की पारंपरिक विरासत है।
यूनेस्को ने इसे 2014 में सांस्कृतिक कला के रूप में मान्यता प्रदान की है।अल अय्याला में 20 पुरुष दो पंक्तियों में आमने-सामने खड़े होते हैं। पुरुष हाथों में बांस की पतली डंडियां लिए होते हैं जो कि भाले और तलवार को प्रदर्शित करती हैं। कुछ पुरुष छोटे और बड़े आकार के ड्रम बजाते हुए बीच-बीच में खड़े होते हैं। कुछ पुरुषों के हाथ में डफ और पीतल की झांझ होती है। दोनों पंक्तियों के सामने सफेद गाउन पहने लड़कियां खड़ी होती है।
यह लड़कियां अपने बालों को एक तरफ से दूसरी तरफ उछालती है। अल अय्याला एक पारंपरिक नृत्य है जिसे विरासत व गौरव का प्रतीक माना जाता है। संयुक्त अरब अमीरात में इस नृत्य को सांप्रदायिक पहचान और कलात्मक अभिव्यक्ति का उत्सव मानते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में अल अय्याला एकीकृत प्रदर्शन के रूप में एक सांस्कृतिक महत्व रखता है इसमें सभी उम्र और लिंग के लोग शामिल होते हैं
कब किया जाता है अल अय्याला
अल अय्याला संयुक्त अरब अमीरात व ओमान में किसी राष्ट्रीय अवकाश ,उत्सवों या शादियों पर किया जाता है। इस कला को प्रदर्शित करने वाला मुख्य कलाकार अन्य कलाकारों को प्रशिक्षित करता है। अल अय्याला में विभिन्न आयु वर्ग व विभिन्न पृष्ठभूमि के कलाकार मिलकर एक साथ नृत्य प्रदर्शन करते हैं। मुख्य कलाकार का काम अन्य कलाकारों को प्रशिक्षित करना और इस सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढियां को सौपना होता है।
सऊदी अरब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत हुआ अल अय्याला से
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सऊदी अरब दौरे पर उनका स्वागत इसी परंपरा अल अय्याला के द्वारा किया गया। सऊदी अरब के क्राउनप्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उनका स्वागत किया । सऊदी अरब के राष्ट्रपति भवन कसर अल वतन में जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे तो उनको एक अनोखा स्वागत का अंदाज देखने को मिला यह एक स्वागत का अंदाज ही नहीं था यह एक सऊदी अरब की परंपरा है। जिसका नाम है अल अय्याला
यूएई में हुआ डोनाल्ड ट्रंप का अल अय्याला से स्वागत
जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूएई पहुंचे तो यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अमेरिका के राष्ट्रपति का स्वागत अल अय्याला से किया। सफेद गाउन पहनेमहिलाओं ने उनका स्वागत अपने लंबे बालों को हवा में लहरा कर किया। महिलाओं के लंबे बाल ढोल की थाप के साथ नाटकीय की ढंग से लहरा रहे थे। महिलाओं के पीछे पुरुष कलाकार खड़े थे जो कि लयबद्ध बर्थडे तरीके से ढोलक बजा रहे थे।
महिलाओं के बालों का लहराना और पुरुषों का ढोल की थाप बजाना दोनों एक विस्मय सूचक माहौल पैदा करने वाला था। वैसे तो यह नृत्य पारंपरिक रूप से पुरुष द्वारा किया जाता है लेकिन संयुक्त अरब अमीरात में महिलाएं भी इसमें हिस्सा लेती हैं। इस नृत्य को करते समय महिलाएं अपने बालों को एक और से दूसरी तरफ झटकती है और अपने परंपरागत लंबी पोशाक को पहनकर शक्ति तत्व को प्रदर्शित करती हैं।