Tuesday, July 1, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचार अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रबियो का कहना है कि तुर्की में...

 अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रबियो का कहना है कि तुर्की में होने वाली रूस यूक्रेन शांति वार्ता से उन्हें नहीं है ज्यादा उम्मीदें 

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रबियो का कहना है कि यूक्रेन शांति वार्ता में सफलता के लिए ट्रंप और पुतिन की आवश्यकता है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय मध्य पूर्व के दौरे पर है लेकिन तुर्की जाने की उनकी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। कल हमने जेलेस्की को तुर्की में यह कहते हुए सुना कि वह पुतिन से मिलने के लिए तैयार इच्छुक और उत्सुक है।

वह पुतिन ही थे जिन्होंने पिछले सप्ताह अचानक सुझाव दिया कि बिना किसी पूर्व शर्त के शांति वार्ता होनी चाहिए उन्होंने समय और स्थान भी सुझाया लेकिन अंत में वह नहीं आए। यूक्रेन के लोग रूसी प्रतिनिधिमंडल के स्तर से नाखुश थे। उन्होंने कहा कि इसमें निम्न स्तर के अधिकारी शामिल थे जिनके पास निर्णय लेने की कोई शक्ति ही नहीं थी अब रूसी प्रतिनिधि के प्रमुख जो राष्ट्रपति के सहयोगी है कहते हैं कि वे यूक्रेन के लोगों के आने का इंतजार करेंगे। तुर्की जो प्रस्तावित शांति वार्ता की सुविधा प्रदान करने और दोनों पक्षों को एक साथ एक ही कमरे में लाने की कोशिश में हर संभव प्रयास कर रहा है। 

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रूबियो का क्या कहना है?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रूबियो ने इस्तांबुल में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें वार्ता से बहुत अधिक उम्मीदें नहीं है। उन्होंने कहा कि सफलता पाने का एकमात्र तरीका राष्ट्रपति ट्रंप व राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत है मार्क रूबियो ने कहा हम ट्रंप के शुरुआती आह्वान से लेकर एक महीने के तत्काल युद्ध विराम के लिए आगे बढ़े हैं लेकिन यह साकार होने के करीब नहीं है अब ट्रंप तेजी से मुखर होकर रुसी राष्ट्रपति को बैठक के लिए कह रहे हैं। मार्क रुबियो का कहना है की सफलता पाने का एकमात्र यही तरीका है

क्या कहना है मार्क रबियो का पुतिन के बारे में 

इस तरह की बैठक पुतिन की मदद ही करेंगी पुतिन रूस के लोगों को दिखाना चाहते हैं कि भले ही युद्ध चल रहा है लेकिन अमेरिका के साथ उनके संबंध सामान्य है उन्होंने बिना किसी शर्त के ट्रंप को इस मीटिंग के लिए तैयार किया है। कि है निरर्थक है उन्होंने कहा जब तक मैं राष्ट्रपति पुतिन से सीधे नहीं मिलूंगा तब तक कुछ नहीं होगा इसमें कोई संदेह नहीं किया सच है लेकिन यहां ऐसी बात बेमानी हो जाती क्या इस्तांबुल में हो रहा है और क्या नहीं हो रहा 

क्या कहना था जेलेस्की का इस वार्ता के विषय में 

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेस्की ने तुर्की में होने वाली रूस और यूक्रेन की वार्ता के विषय में कहा था कि वह अपने रक्षा मंत्री को इस्तांबुल में वार्ता के लिए भेज रहे हैं लेकिन रूस वास्तविक वार्ता के बारे में गंभीर नहीं है।

तुर्की ने संकेत दिए कि रूस यूक्रेन बैठक होगी आज ही 

तुर्की ने स्पष्ट किया है कि रूस और यूक्रेन की बैठक आज सुबह ही होगी बैठक बंद कमरे में होगी। जिसमें एक अमेरिकी अधिकारी मौजूद होगा लेकिन वह अमेरिकी अधिकारी मार्क रूबियो होंगे यह स्पष्ट नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका के विदेश मंत्री के कोई सहयोगी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। स्वयं मार्क रबियो इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगे। 

इस परिप्रेक्ष्य को देखकर क्या लग रहा है?

इस रणनीति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेरिकी सिर्फ पुतिन को देरी करते और लक्ष्य को बदलते हुए देखने के लिए लगातार मांगे कर रहे हैं।

यूक्रेनी पक्ष क्या सोच रहा है 

यूक्रेन के लोगों के मन में भावना आ रही है कि ट्रंप लगातार यूक्रेन के प्रति अपने पूर्वाग्रहों को दिखा रहे हैं। और यह भी सच है कि जेलेस्की ही थे जो की तुर्की तत्काल ही आ गये जबकि पुतिन अभी तक दूर ही है लेकिन अमेरिका ने रूस के प्रति एक भी आलोचनात्मक शब्द नहीं कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments