Thursday, May 22, 2025
HomeFeaturedजीवनशैलीसहजन है रामबाण सभी के लिए, महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक है...

सहजन है रामबाण सभी के लिए, महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक है सहजन की पत्तियां

सहजन जिसे मोरिंगा कहते हैं इसका इस्तेमाल सांभर रसम और सूप बनाने में किया जाता है। यह एक ऐसा पौधा है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर कार्बोहाइड्रेट फोलेट, कैल्शियम, जिंक और आयरन से भरपूर होता है। कैल्शियम और विटामिन सी इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

वैसे तो सहजन सभी के लिए लाभदायक है चाहे महिलाएं हो या पुरुष पर महिलाओं की हर समस्याओं का समाधान इस एक फली में है। इसकी पत्तियां तो महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक होती है।आईए जानते हैं सहजन और सहजन की पत्तियों के फायदे

मोरिंगा की पत्तियों में होता है विटामिन बी कांप्लेक्स विटामिन सी और बेटा कैरोटीन जो होता है आंखों के लिए बहुत उपयोगी

मोरिंगा की पत्तियों में होता है विटामिन बी कांप्लेक्स विटामिन सी।मोरिंगा की पत्तियों में मौजूद बेटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है। अगर हम सुबह-सुबह मोरिंगा की पत्तियों का सेवन करेंगे तो हमारी आंखें कमजोर नहीं होगी।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है सहजन 

सहजन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, विटामिन सी पाया जाता हैं, विटामिन बी पाया जाता है और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सहजन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंटहोते हैं जिनसेहमारी संक्रमणों से रक्षा होती है। सहजन में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि सूजन को रोकने में मददगार होते हैं। सहजन के एंटीबैक्टीरियल गुण जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों से राहत दिलाते हैं। धूल, प्रदूषण के समय होने वाली एलर्जी से भी सहजन का सूप फायदा दिलाता है।

लीवर के लिए है फ़ायदेमंद है मोरिंगा 

सहजन में पाए जाने वाले हैपेटो प्रोटेक्टिव लिवर की हानिकारक पदार्थों से रक्षा करता है। सहजन का नियमित सेवन फ्री रेडिकल से बचाव करता है। जिसके कारण लीवर स्वस्थ रहता है। 

सहजन बनाता है हड्डियों को मजबूत 

सहजन में सहजन में पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। उम्र के साथ होने वाली हड्डियों की समस्याओं को दूर करता है। सहजन में कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है।

सहजन की पत्तियों में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है सहजन की पत्तियों का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की अन्य बीमारियों में फायदा मिलता है।

महिलाओं के लिए हारमोंस को बैलेंस करने में सहायक होती है सहजन की पत्तियां 

मीनोपाज के समय और प्यूबर्टी के समय भी महिलाओं में हार्मोन असंतुलन की समस्या होती है जिसके कारण महिलाओं को थायराइड पीसीओडी, पॉलिस्टिक ओबरी सिंड्रोम,गर्भाशय में गांठे जैसी समस्याएं होती है। यह सारी समस्याएं हार्मोन असंतुलन की वजह से होती है

इन समस्याओं को दूर करने के लिए सहजन की ताजी पत्तियों या पत्तियों को सुखाकर सेवन किया जाता है। सहजन की पत्तियों को चाय के रूप में सुखाकर पाउडर के रूप में प्रयोग किया जाता है। सहजन की पत्तियों के नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। 

पीरियड के दर्द को कम करने में मददगार होती है सहजन की पत्तियां 

सहजन की पत्तियां नियमित रूप से प्रयोग करने से यह शरीर में प्रोजेस्टरॉन स्तर को बनाए रखती है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करता है। सहजन की पत्तियां हीमोग्लोबिन बढ़ाती है। जिससे हम एक्टिव व एनर्जेटिक महसूस करते हैं। पीरियड्स के समय होने वाली परेशानियां, दर्द, सूजन और मूड स्विंग्स को दूर करने में भी सहजन की पत्तियां मददगार होती है। 

मेनोपॉज के समय जरूरी है सहजन की पत्तियां 

मेनोपॉज के समय शरीर में हार्मोन का संतुलन होता है हाट फ़्लैश आते हैं। ऐसे में सहजन की पत्तियां हार्मोन को संतुलित करती है और मेनोपॉज के समय होने वाली परेशानियों को दूर करती है। 

सहजन की पत्तियां रोकती है बढ़ती उम्र के लक्षण 

सहजन की पत्तियों के नियमित सेवन से आपके चेहरे की झुरियां को कम किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों में फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने की शक्ति होती है। फ्री रेडिकल्स आपकी त्वचा को डैमेज करते है। मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन सी क्लोरोजेनिक एसिड और केरोसोटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इन एंटीऑक्सीडेंट के द्वारा शरीर की कोशिकाएं डैमेज होने से बचती है जिससे आपकी त्वचा समय से पहले बूढी नहीं हो पातीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments