मार्केट में 3 दिन से लगातार बढ़त चल रही थी आज बढत का यह सिलसिला टूटता हुआ नजर आया। आज शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। आज दिन की शुरुआत में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 80,907.24 अंकों पर खुला था। बंद होते समय सेंसेक्स में 155.77 अंकों की गिरावट देखी गई और सेंसेक्स 80,641.07 पर बंद हुआ।
कैसा रहा आज शेयर बाजार का हाल
बाजार खुलने के कुछ समय बाद ही सेंसेक्स अपने 80,961.58 अंकों के सबसे उच्चतम स्तर पर था। लेकिन कुछ समय बाद ही शेयरों के गिरने का दौर शुरू हुआ और यह अपने 80,481.03 के निचले स्तर तक पहुंच गया। आज सेंसेक्स 155.77 अंक गिरा। आज सेंसेक्स में 0.19 % की गिरावट पर देखी गई। सेंसेक्स आज 80,641.07 पर बंद हुआ। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ़्टी 50 की शुरुआत भी अच्छी हुई थी ।
खुलने के समय यह 24,500.75 के स्तर पर था। खुलने के कुछ समय बाद ही इसमें तेजी आई और यह 24,509.65 अंकों के स्तर पर पहुंच गया था लेकिन कुछ समय बाद ही इसमें भी गिरावट का दौर शुरू हुआ। निफ्टी 50 आज 81.55 अंक गिरकर 24,379.60 के स्तर पर बंद हुआ। आज निफ्टी 50 में 0.33% की गिरावट देखने को मिली।
आज किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक गिरावट
आज इंटरनल के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। जोमैटो का ही नाम अब इंटरनल हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अडानी पोर्टल से शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। आज सबसे ज्यादा गिरावट जोमैटो में 3.15% की देखी गई। अदानी पोर्ट्स के शेयर 1.94% गिरे।
आज दकिन शेयरोंमें देखी गई सबसे अधिक बढ़त
आज भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, हिंदुस्तान युनिलीवर, नेस्ले इंडिया के शेयरों में बढ़त देखी गई। आज ये शेयर अधिकतम 1.66% की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज अचानक सेशेयर मार्केट में क्यों आई गिरावट?
निवेशक आजकल जम कर मुनाफा वसूली कर रहे हैं जिसके कारण फाइनेंशियल स्टॉक में गिरावट आई है। सरकारी बैंक बैंक ऑफ़ बड़ोदा की कमजोर तिमाही के नतीजे के कारण भी निवेशक निवेश करने में तत्परता नहीं दिखा रहे हैं।
कैसा रहा आज का वैश्विक बाजार का हाल
आज एशियाई बाजार में जापान और दक्षिण कोरिया में सार्वजनिक अवकाश था। चीन एक दिन की छुट्टी के बाद वापस कारोबार के मोड पर रहा। ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी एएसएक्स 200 में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। इस समय ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी एएसएक्स 200 मंदी पर है। यह 0.0 6% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था
। आज अमेरिका के शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। नेस्डैक आज 0.74% नीचे रहा।एसएंडपी 500 में 0.64% की गिरावट देखी गई। डाउ जॉन्स में 0.24 प्रतिशत की गिरावट रही।
आज टाटा मोटर्स के शेयर गिरे 2%, क्या टाटा मोटर्स का आज होगा डिमर्जर?
टाटा मोटर्स के आज डिमर्जर प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। जिसके अंतर्गत टाटा मोटर्स के शेयर धारक मतदान करेंगे। टाटा मोटर्स अपने डिमर्जर के अंतर्गत अपने पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग-अलग कंपनियों में बांटने का प्रस्ताव रख रही है। टाटा मोटर्स के इस डिमर्जर प्रस्ताव के अंतर्गत पैसेंजर व्हीकल बिजनेस में आईसीए (इंटरनल कंबशन इंजन) इलेक्ट्रिक वाहन और जेएलआर की यूनिट शामिल होंगी। टाटा मोटर्स के डिमर्जर के बाद दोनों कंपनियों के नाम भी अलग होंगे।
एक कंपनी का नाम टाटा मोटर्स लाइट कमर्शियल व्हीकल होगा और दूसरी कंपनी का नाम टाटा मोटर्स लाइट पैसेंजर व्हीकल होगा। कंपनी ने आज 3:00 बजे शेयरधारकों की मीटिंग बुलाई गई है। टाटा मोटर्स के प्रत्येक शेयर धारक को उनके पास मौजूद हर शेयर के बदले टाटा मोटर्स कमर्शियल का एक नया शेयर मिलेगा। टाटा मोटर्स का कहना है कि वे शेयरधारक ही मीटिंग में शामिल होंगे जिनके पास 28 मार्च 2025 तक टाटा मोटर्स के शेयर थे।