Thursday, May 22, 2025
HomeFeaturedजीवनशैलीविटामिन b12 बहुत आवश्यक है हमारे शरीर के लिए लेकिन बहुत खतरनाक...

विटामिन b12 बहुत आवश्यक है हमारे शरीर के लिए लेकिन बहुत खतरनाक है इसकी अधिक खुराक 

अगर हमारे शरीर में विटामिन b12 की कमी होती है तो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का असर कम हो सकता है हमारे शरीर में झुनझुनी आ सकती है हमारा शरीर सुन्न होने लगता है हमें कमजोरी और थकान का अनुभव होता है हमारा संतुलन बिगड़ने लगता है ऐसे में हमें इनमें से अगर कोई भी लक्षण अपने अंदर नजर आता है तो हम बिना डॉक्टर के पास जाए खुद ही विटामिन b12 के सप्लीमेंट लेने लगते हैं।

आजकल काफी अधिक लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है ऐसे में हममे से अधिकतर लोग लोगों का अंधा अनुकरण करना ठीक समझते हैं हमें लगता है कि यह प्रचलन में है तो हमारे लिए भी आवश्यक है। ऐसे ही आजकल हम सब विटामिन बी 12 सप्लीमेंट की अपनी डाइट में आवश्यकता के विषय में सभी से देख और सुन रहे हैं

ऐसे में हम बगैर यह जाने की हमारे शरीर में विटामिन b12 की कमी है भी या नहीं विटामिन b12 के सप्लीमेंट लेने लगते हैं पर क्या आपको पता है विटामिन बी 12 की अधिक मात्रा हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है आईए जानते हैं विटामिन b12 क्या है और क्यों उसकी अधिक मात्रा हानिकारक है हमारे लिए

विटामिन b12 होता क्या है और क्यों आवश्यक है हमारे शरीर के लिए? 

हमारे शरीर को सफेद रक्त कोशिका और लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए विटामिन b12 की आवश्यकता होती है। रोजाना हमारा शरीर एक प्रतिशत रक्त कोशिकाओं को होता है ऐसे में हमें रोज नई लाल रक्त कोशिकाओं की आवश्यकता होती है। विटामिन b12 नई लाल रक्त कोशिकाओं को बनता है और उनके विकास में भी मदद करता है हमारे शरीर की कई आवश्यकताओं के लिए विटामिन b12 आवश्यक होता है। 

विटामिन b12 क्यों आवश्यक है हमारे शरीर के लिए? 

विटामिन b12 का उद्देश्य डीएनए संश्लेषण लाल कोशिकाओं का उत्पादन करना है न्यूरो फंक्शन में भी मदद करने का काम विटामिन b12 करता है। विटामिन b12 हमारी रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को बढ़ाकर हमें स्वस्थ रखता है एक तरीके से कह सकते हैं कि यह हमारे स्वास्थ्य का रक्षक है। विटामिन b12 सुनिश्चित करता है कि हमारे शरीर का हर अंग सही प्रकार से कार्य कर रहा है या नहीं

क्या नुकसान है विटामिन बी12 की अधिक मात्रा लेने से 

विटामिन b12 पर्याप्त मात्रा में ही हमें लेना चाहिए अगर हमारे शरीर में विटामिन b12 आवश्यकता से अधिक होगा तो हमारे दिल की धड़कन तेज हो जाएगी। हमारी तंत्रिका तंत्र में क्षति आ सकती है हमारे नर्वस सिस्टम पर भी इसका असर पड़ सकता है। अब देखा जाए तो विटामिन b12 किसी भी काम को करने की शक्ति बढ़ा देता है हमारी कोशिकाएं तेजी से बनने लगती है और जो काम जिस कोशिका के लिए करने की आवश्यकता हो उसकी जगह हमारे विटामिन b12 के अणु रक्त प्रवाह में पहुंचकर उनके कार्यों को और शीघ्र करने लगते हैं। जिसके कारण इस विटामिन b12 जो कि हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है उसकी अति हमारे शरीर के लिए भारी पड़ सकती है। विटामिन b12 की अधिकता होने से हमारे शरीर के संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।अगर आपके शरीर में विटामिन b12 की कमी नहीं है तो आपको विटामिन बी 12 के सप्लीमेंट लेने से बचना चाहिए ध्यान रखिए भोजन में भी विटामिन b12 होता है। आवश्यकता से कम होने पर ही विटामिन b12 के सप्लीमेंट लेनी चाहिए नहीं तो इसके नुकसान काफी भारी पड़ सकते हैं। 

किस समय विटामिन b12 लेना सर्वोत्तम है 

विटामिन b12 को भोजन के साथ या सुबह के समय लेना सबसे अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि इस समय शरीर अधिकतम अवशोषण करता है और इसके नकारात्मक प्रभाव सबसे कम पड़ते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसे सुबह खाली पेट भी लिया जा सकता है अगर आपको विटामिन बी 12 को अवशोषित करने में कोई समस्या है या आप इसकी अधिक मात्रा लेते हैं तो आपको विटामिन b12 सुबह लेना चाहिए क्योंकि विटामिन b12 सुबह-सुबह भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया में शामिल हो जाएगा जिसके कारण ऊर्जा की मेटाबॉलिज्म में भी सहायता मिलेगी। 

विटामिन b12 प्राकृतिक रूप से कहां पाया जाता है?

विटामिन b12 प्राकृतिक रूप से पशु उत्पाद मांस, मछली, मुर्गी, अंडे डेयरी प्रोडक्ट्स दूध पनीर मक्खन घी पाया में जाता है। ये सभी पदार्थ विटामिन b12 के प्राकृतिक स्रोत है अगर आप शाकाहारी है तो आपको पनीर दूध मक्खन इनका प्रयोग करना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments