Thursday, May 22, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तभारत-पाकिस्तान युद्ध का असर पड़ा सेंसेक्स में देखी गई 800 अंकों की...

भारत-पाकिस्तान युद्ध का असर पड़ा सेंसेक्स में देखी गई 800 अंकों की गिरावट निफ़्टी रहा 24,000 के पास 

आज शेयर बाजार में भी भारत पाकिस्तान युद्ध का असर पड़ता दिखाई दिया आज बीएसई सेंसेक्स और एनएससी निफ़्टी शुरुआत में ही कमजोर दिखाई दिए।आज शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ही खुले। सेंसेक्स खुलते ही 500 अंक नीचे गिर गया। बीएसई सेंसेक्स आज 424.65 अंक नीचे गिरावट के साथ खुला। 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार 

 आज शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ही खुले। सेंसेक्स खुलते ही 500 अंक नीचे गिर गया। बीएसई सेंसेक्स आज 424.65 अंक नीचे गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स शुरुआत में 79, 910.16 अंकों पर रहा। एनएसई निफ्टी आज 144.75 अंक गिरकर 24,129.05 अंकों पर रहा। आज सेंसेक्स 800 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ

।निफ्टी आज 24,000 के आसपास बंद हुआ। मिड कैप व स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में भी आज गिरावट देखी गई। आज एफएमसीजी पीएसई और आईटी के शेयरों में दबाव देखा गया। 

आज किन कंपनीयों ने देखी सबसे अधिक गिरावट 

आज आइसीआइसीआइ बैंक में 3.04% की गिरावट देखी गई। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया में 2.84% की गिरावट देखी गई। अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.4 % की गिरावट देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मे 2.01% की गिरावट देखने को मिली। बजाज फिनसर्व में आज 1.92% की गिरावट देखने को मिली बजाज फाइनेंस में 1.95% की गिरावट देखने को मिली।

एचडीएफसी बैंक में आज 1.86% की गिरावट रही। एक्सिस बैंक में आज 1.68% की गिरावट देखते को मिली। आईसीआई बैंक में आज 1.53% की गिरावट रही।डॉलर के मुकाबले रुपए में आज 10 पैसे की कमजोरी देखी गई है। रुपया आज 85.7 डॉलर के मुकाबले 85.81 डॉलर पर देखा गया है।|

आज किन कंपनियों के शेयरों में बड़त देखने को मिली 

आज सबसे अधिक बड़तटाइटन कंपनी के शेयरों में 4.22% की देखी गई लार्सन एंड टर्बोमें 3.57 प्रतिशत की बाद देखने को मिली। टाटा मोटर्स में 3.53% की बढ़त रही। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 1.10% की बढ़त देखने को मिली। विप्रो में आज 0.37% की बढ़त देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयरों में भी आज बड़त देखने को मिली। 

मिड कैप व स्माल कैप कंपनियों में देखी गई निचले स्तर से रिकवरी। 

मिडकैप कंपनियों के इंडेक्स में निचले स्तर से रिकवरी देखी गई। मिडकैप इंडेक्स में नीचे से 1100 अंकों का सुधार हुआ है।

डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आई है 5 से 7% की तेजी

डिफेंस कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखी गई। भारत-पाकिस्तान युद्ध का असर डिफेंस कंपनी के शेयरों पर पड़ा।1महीने में निफ़्टी इंडेक्स 16% बड़ा है। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता जा रहा है सरकार डिफेंस पर खर्च बढ़ाती जा रही है। सरकार ने रक्षा मंत्रालय की मीटिंग बुलाकर इमरजेंसी खरीद के लिए मंजूरी दी है। भारत का रक्षा बजट 2020 से 2025 के बीच में 45% बढ़ गया है।

बाजार में है आज गिरावट का दिन 

बाजार में आज चारों तरफ से गिरावट हो रही है। रियल्टी इंडेक्स में तीन प्रतिशत की गिरावट देखी गई है डीएलएफ प्रॉपर्टीज के रेट 4 से 5% गिरे हैं। मेटल और एफएमसीजी के क्षेत्र में भी मंदी दिखाई पड़ रही है। लेकिन एलएनटी के नतीजे सकारात्मक है। आइडिया फॉर टेक्नोलॉजिकल काशेयर18.8% बड़ा है। यह कंपनी ड्रोन बनाती है इ

सके अलावा अन्य ड्रोन स्टॉक एक्स्ट्रा माइक्रा का शेयर भी 4.1 प्रतिशत बढ़कर 866.50 पर पहुंचा है। जिसके बादके भी कुछ नतीजे अच्छे आए हैं। 

ट्रैवल व टूरिज्म के क्षेत्र में दिख रही है गिरावट 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढते तनाव को देखकर पर्यटन कम हो रहा है जिसके कारण ट्रैवल व टूरिज्म के शेयर में गिरावट का समय चल रहा है। तनाव के कारण यात्राएं रद्द हो रही है और विदेशी पर्यटक भी कम आ रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments