Thursday, May 22, 2025
Homeटेक्नोलॉजीपहलगाम हमले से शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद आज फिर...

पहलगाम हमले से शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद आज फिर आई बाजार में तेजी 

पहलगाम हमले के बाद शेयर बाजार लगातार गिर रहा था लेकिन आज शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी गई। सेंसेक्स आज शुरुआत में ही 1000अंक ऊपर रहा। आज सेंसेक्स में 1.36% की तेजी देखी गई। सेंसेक्स आज 80,305 पर रहा। निफ्टी 50 में आज 1,25% की तेजी देखी गई। निफ्टी 50 ने आज 24,350 अंक के ऊपर पहुंच कर कारोबार किया।

कैसा रहा आज का शेयर बाजार का हाल

पहलगाम हमले के बाद तरह बाजार शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने के बाद आज का दिन शेयर बाजार के लिए राहत भरा रहा। आज सेंसेक्स में 1000 अंकों की बढ़त देखने को मिली। वहीं निफ्टी 50 में भी 300 अंकों की बढ़त देखने को मिली। आज एन एस ई के 2821 स्टार्स में से 1222 शेयर लाल निशान पर रहे और 1507 शेयर हरे निशान पर रहे ।

कैसा रहा आज का एशियाई बाजार 

आजएशियाई बाजार मेंभी तेजी देखी गई। आज जापान के निक्केई 225 में 0.82% की तेजी देखी गई।आज एशियाई बाजार में एम एस सी आई के सबसे बड़े सूचकांक में 0.1% की तेजी देखी गई। टापिक्स में 1.11% की तेजी देखने को मिली। दक्षिणी कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 0.32% की तेजी देखी गई। कौस्डैक में 0.29% की तेजी देखने को मिली।

कैसा रहा आज वॉल स्ट्रीट का हाल 

आज वॉल स्ट्रीट में भी बढ़त देखी गई। अमेरिका और चीन के बीच जैसे जैसे टैरिफ वॉर खत्म होती नजर आ रही है। वैसे वैसे शेयर बाजार के परिणाम भी सकारात्मक होतेनजर आ रहे हैं। आज वॉल स्ट्रीट का शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 20.10 अंक बढ़कर बंद हुआ। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.05% की बढ़त देखी गई।

डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 40,113.50 पर बंद हुआ।एस एंड पी 500 में 40.44अंकोंकी बढ़त देखी गई। एस एंड पी 500 मे आज 0.74% की बढ़त देखी गई। एस एंड पी 500 में 0.74%की बढ़त देखी गई। एस एंड पी 500 आज 5,521अंकोंपर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में आज 1.26% की बढ़त देखी गई। आज नैस्डेक कंपोजिट 216.90 को की बढत के साथ बंद हुआ आज नैस्डेक कंपोजिट 17, 382.94 पर बंद हुआ।

कितने अंको पर बंद हुआ आज बाजार 

सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आज बहुत मजबूती देखी गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक 1005.84 अंकों की बढ़त के साथ 1005.84पर बंद हुआ। आज बीएससी के सूचकांक में 1.27% की तेजी देखी गई।निफ़्टी 50 289 अंकों की तेजी के साथ 24328 पर बंद हुआ निफ्टी 50 में आज 1.20% की तेजी देखी गई।

किन क्षेत्रों के शेयरों में देखी गई तेजी 

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज में 5.10% की तेजी देखी गई । आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया। आज महेंद्र एंड महिंद्रा के शेयरों में दो प्रतिशत की, एक्सिस बैंक में दो प्रतिशत की, सन फार्मा में दो प्रतिशत की, टाटा स्टील में दो प्रतिशत की और टाटा मोटर्स में 2% से भी अधिक की तेजी देखी गई। ऑयल ऐंड गैस में 3.17% की तेजी देखी गई। 

आईटी सेक्टर में रही आज मंदी

आज मंदी सिर्फ आईटी सेक्टर में देखी गई

जेनसोल कंपनी के शेयरों में देखी गई 93% की गिरावट 

जेनसोल कंपनीके शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जेनसोल कंपनीके शेयर 16 फरवरी 2024 को 1281.70 के थे। आज जेनसोल कंपनी के शेयर 5% की लोअर सर्किट के साथ 86.50 तक पहुंच गए हैं। जेनसोल कंपनी के शेयर लगातार 13 वें दिन गिरावट पर रहे। जेनसोल कंपनी के शेयरों में 47% तक की गिरावट देखी गई है। रिकॉर्ड लेवल से जेनसोल कंपनीके शेयर 93% से ज्यादा गिर गए हैं एक महीने में जेनसोल कंपनीके शेयरों में 53% गिरावट देखी गई है

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments