Thursday, May 22, 2025
HomeFeaturedजीवनशैलीटाइम मैगजीन की सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट हुई जारी भारत के...

टाइम मैगजीन की सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट हुई जारी भारत के किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं है लिस्ट में 

टाइम मैगजीन ने 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में किसी भी भारतीय व्यक्ति का नाम नहीं है ऐसा सालों बाद हुआ है कि टाइम मैगजीन में भारत के किसी भी व्यक्ति को अपनी मैगजीन में जगह नहीं दी है। 

2024 में आलिया भट्ट का, साक्षी मलिक का नाम भी शामिल था इस लिस्ट में 2023 में शाहरुख खान का 2018 में दीपिका पादुकोण कानाम शामिल था टाइम मैगजीन में 

2024 में टाइम मैगजीन में आलिया भट्ट का नाम शामिल था। 2023 में पठान फिल्म की रिलीज के कारण शाहरुख खान का नाम टॉप लिस्ट पर था शाहरुख खान को उनकी फिल्म पठान के कारण 1.2 मिलियन बस मिले थे दीपिका पादुकोण का नाम 2018 में टाइम मैगजींस में शामिल था। इस बार भी उम्मीद की जा रही थी कि कोई ना कोई सेलिब्रिटी तो इस मैगजीन का हिस्सा बनेगा लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया

किन लोगों के नाम होते हैं टाइम मैगजीन में 

टाइम मैगजीन में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों के नाम होते हैं यह नाम अलग-अलग क्षेत्र से होते हैं लेकिन सबसे अधिक नाम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का होता है। भारतीय फिल्मी सितारे भी काफी समय से टाइम मैगजीन में अपनी जगह बनातेआते हैं। खेल, फिल्म, राजनीति, समाज सेवा सभी क्षेत्र के लोगों के नाम टाइम मैगजीन में दिए जाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर उद्योगपति एलन मस्क तक का नाम इस लिस्ट में है। यहां तक की बांग्लादेश के हाल ही में सत्ता पर आसीन हुए प्रधानमंत्री नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है लेकिन भारत के किसी भी व्यक्ति का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है। 

लिस्ट में कौन-कौन से प्रभावशाली लोग हैं शामिल? 

टाइम्स मैगजीन की 100 लोगों की लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अरबपति एलन मस्क बिट्रेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, अमेरिकी वाणिज्य सचिव हार्वर्ड लूटनिक, जर्मनी के रूढ़िवादी नेता फैडरिक मर्ज, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख ट्रेंडोस एडनाॅम घेब्रेयसस और दक्षिणी कोरिया नेता लीजे-म्यांग शामिल है। अमेरिका के स्वास्थ्य सचिन रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर भी टाइम्स मैगजीन का एक हिस्सा बने हैं।

बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को रखा गया है इस लिस्ट में 

बांग्लादेश के हाल ही में सत्तारूढ़हुए प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का नाम भी इस लिस्ट में है। टाइम मैगजीन में एक लेख में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हेलरीक्लिंटन ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस की तारीफ की है। हेलरी क्लिंटन का कहना है कि मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश को लोकतंत्र की तरफ ले जा रहे हैंक्लिंटन ने मोहम्मद यूनुस की इस भूमिका की प्रशंसा की है। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि खुद बांग्लादेश की अपनी राजनीतिक पार्टियों मोहम्मद यूनुस के देश में लोकतंत्र बहाल करने के प्रयाससे खुद आश्वस्त होती नहीं दिख रही है।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री ने टाइम्स मैगजीन में एक लेख में लिखा, छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री को हटा दिया। बांग्लादेश को लोकतंत्र की ओर ले जाने का जिम्मा नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को सोपा गया। हिलेरी क्लिंटन ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की बांग्लादेश में ग्रामीण बैंकों की स्थापना के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए भी प्रशंसाकी। मोहम्मद यूनुस को शायद उनका नोबेल पुरस्कार विजेता होना उन्हें टाइम्स मैगजीन में जगह दिलवा पाया है।

पिछले साल सत्ता परिवर्तन और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक स्थापित करने की योजना के कारण भी टाइम्स मैगजीन में उन्हें जगह मिली है। मोहम्मद यूनुस सबसे बुजुर्ग व्यक्ति है जोइस लिस्ट में शामिल है।

भारतीय मूल की एक महिला बनी टाइम्स मैगजीन का हिस्सा

वर्टेक्स फार्मास्युटिकल्स की भारतीय मूल की सीईओ रेशमा केवलरमानी टाइम्समैगजीन में अपनी जगह बना ली है। रेशमा केवलरमानी अमेरिका में किसी बड़ी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments