Thursday, May 22, 2025
Homeव्यवसाय और वित्त क्या शेयर बाजार पर दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का असर? आज सेंसेक्स हुआ...

 क्या शेयर बाजार पर दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का असर? आज सेंसेक्स हुआ हरे निशान पर बंद 

भारत ने कल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस अभियान के अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कम से कम नौ स्थानों पर हमले किए गए। इसके बाद शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली लेकिन इसका कोई बड़ा असर शेयर मार्केट पर नहीं पड़ा है आइए जानते हैं इसके बारे में 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार का हाल 

आज दिन की शुरुआत में ही बीएसई सेंसेक्स 0.2% गिरा। सेंसेक्स ने 155.7 अंको की गिरावट के साथ 80,641 पर कारोबार शुरू किया। एनएसई निफ्टी में आज 0.3% की गिरावट देखने को मिली। आज निफ्टी में 81.55 अंकों की गिरावट देखने को मिलीं। आज निफ्टी 24,379 के स्तर पर व्यापार कर रहा था। मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी आज गिरावट देखने के लिए मिली। निफ्टी मिडकेप ने आज 150 इंडेक्स पर 2% गिरावट के साथ काम किया। निफ़्टी स्मॉल कैप इंडेक्स में आज 2.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

आज शुरुआती दौड़ में ही बीएसई सेंसेक्स में 02.2 की गिरावट आई थी। सेंसेक्सदिन में 80,566 के स्तर पर था।  बाद में यह 79,937.48 के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। निफ़्टी अपने 24,449.60 अंकों के उच्च स्तर से24,200 के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा।

सेना के ऑपरेशन सिंदूर के लिए निवेशक थे पहले से तैयार इसलिए नहीं आई शेयर बाजार में खास गिरावट

भारतीय सेना ने कल पहलगाम में हुए आतंकी हमलोंके विरोध में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। जिसमें कई के मारे जाने की पुष्टि हुई है। शेयर मार्केट पहले से ही ऐसी किसी घटना के लिए तैयार था इसलिए बाजार पर इस घटना का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है।

घबराहट का संकेत देने वाले इंडेक्स vIx में आया1.73%का उछाल

घबराहट का संकेत देने वाले इंडेक्स vIxमें1.73%का उछाल देखने को मिला है। इस समय vIx इंडेक्स 19.33 के स्तर पर पहुंच गया है। यह इस बात का संकेत है कि बाजार में अभी अस्थिरता बहुत अधिक नहीं आई है और निवेशकों को अधिक डरने की आवश्यकता नहीं है।

आज क्या रही शेयरों की स्थिति 

आज बीएसस पर कुल 4072 शेयरोंने व्यापार किया। इनमें से 3209 शेयरों में गिरावट देखी गई। सिर्फ 742 शेयर आज हरे निशान पर बढत के साथ कारोबार करते दिखे। आज अदानी एंटरप्राइजेज, जिओ फाइनेंशियल, एसबीआई लाइफ ट्रेंड और इटरनल के शेयरों में आज गिरावट देखी गई।

आज सेंसेक् हरे निशान पर हुआ बंद 

आज सेंसेक्स ने कारोबार बंद होने के समय 150 पॉइंट की बढ़त हासिल कर ली थी। आज कारोबार बंद होने के समय तक 2769 शेयरों में से 1349 शेयरों में बड़त देखी गई। 1335 शेयरों में गिरावट देखी। 85 शेयरों में कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। आज 23 स्टॉक ने अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को हुआ। जबकि आज न्यूनतम स्टार को छूने वाले स्टॉक की संख्या 91 रही। आज एनएसई में 35 स्टॉक में अपर सर्किट देखी गई। वही 104 स्टॉक पर लोअर सर्किट लगा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया भारतीय शेयर मार्केट में उछाल 

आज सेंसेक्स में शुरुआती दबाव के बाद बढ़त देखी गई। इस समय टाटा मोटर्स शीर्ष पर रही जिस्म 4.82% की बढ़त देखी गई। टाइटन ने आज 1.59% की बढ़त हासिल की। टाटा स्टील में आज 1.25% की बढ़त देखी गई। बजाज फिनसर्व में आज 1.5% की बड़त देखी गई। पावर ग्रिड और अडानी पोर्ट्स दोनों में 0.83% की बढ़त देखी गई।

कैसा रहा आज का वैश्विक बाजार 

आज कच्चे तेल की कीमत में 0.61% की बढ़त देखी गई। आज फिर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शेयर खरीदे आज उन्होंने 3794.52 करोड रुपए के शेयर खरीदे। आज दक्षिण कोरिया के कॉस्पी मैं बढ़त देखी गई। शंघाई एसएससी कंपोजिट में भी बड़त देखी गई और हांगकांग का हैंगसेंग भी फायदे में रहा। आज जापान के निक्की 225 में गिरावट देखी गई।

किन कंपनी के शेयरो में देखी गई गिरावट 

आज एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स हिंदुस्तान लीवर सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले के शेयरों में गिरावट देखीं गई

किन कंपनी के शेयरों में रही आज बढ़त 

आज टाटा मोटर्स भारतीय स्टेट बैंक एचडीएफसी बैंक इंडस्ट्रीज बैंक बजाज फाइनेंस का पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त देखी गई। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments