Thursday, May 22, 2025
Homeव्यवसाय और वित्त आज फिर से आई शेयर बाजार में तेजी सेंसेक्स चढ़ा 900 अंक...

 आज फिर से आई शेयर बाजार में तेजी सेंसेक्स चढ़ा 900 अंक के ऊपर और निफ़्टी में देखी गई 24500 से ऊपर की बढ़त 

आज शेयर बाजार में फिर से तेजी देखने को मिली है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की शुरुआत शानदार रहीं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही 1% की तेजी देखी गई। 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार का हाल 

आज शेयर बाजार खुलते ही तेजी की राह पर है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही शुरुआती दौर में ही एक प्रतिशत की तेजी देखी गई है। इस समय विदेशी निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं और वैश्विक स्तर पर भी मजबूती दिखाई दे रही है जिसके कारण निवेशक उत्साहित होकर कारोबार कर पा रहे हैं। आईटी बैंकिंग और ऑयल ऐंड गैस के क्षेत्र में सबसे अधिक तेजी देखी गई। सेंसेक्स में 917.17 की तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स में 1.14% की तेजी देखी गई। आज सेंसेक्स 81,159.41 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। आज निफ्टी में 1.14% की तेजी देखी गई। आज निफ्टी 254.95 अंको की तेजी के साथ 24,589.15 के स्तर पर रहा। निफ्टी में 1.04% की तेजी देखी गई। बाद में सेंसेक्स और निफ्टी की रफ्तार को धीमी हुई लेकिन अभी भी सेंसेक्स 400 ऊपर और निफ्टी 24,400 से ऊपर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्यों देखी गई आज तेजी 

1.आज रही रुपए में मजबूती

शेयर बाजार में आज तेजी के मुख्य कर्म में से एक है रुपए में मजबूती। आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84% डॉलर के नीचे आया है। यह 1 अक्टूबर 2024 के बाद का अब तक का सबसे उच्चतम स्तरहै। आज भारतीय रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 84.09 पर खुला और बाद में थोड़ा सा लुढ़का भी है बाद में रूपया 83.9 0 के स्तरपर पहुंच गया।

इस समय इक्विटी और मार्केट में विदेशी निवेशक काफी पैसा निवेश कर रहे हैं यह भी एक कारण रहा रुपए में मजबूती का। इसके अतिरिक्त भारत और अमेरिका में टैरिफ वार्ता की सकारात्मक शुरुआत भी एक दूसरा कारण रहा रुपए में मजबूती का।

2.अमेरिका और चीन में होने वाली है व्यापार वार्ता 

अमेरिका और चीन व्यापार वार्ता करने वाले हैं। चीन ने संकेत दिया है कि वह फिर से अमेरिका से व्यापार वार्ता करने के लिए तैयार है। जिसके कारण ग्लोबल स्तर पर निवेशको ने इन्वेस्टमेंट किया। अमेरिका ने मध्यस्थों के जरिए चीन को संदेश भेजें हैं और बीजिंग इस संभावना का मूल्यांकन कर रहा है जिससे दोनों देशों के बीच बातचीत होने का समय अब बस आने ही वाला है।

3.विदेशी निवेशक कर रहे हैं लगातार खरीदारी 

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया है। बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 50.57 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों ने पिछले 11 दिनों से 37,375 रूपए की खरीदारी की है।

4.जीएसटी कलेक्शन बड़ा उच्चतम स्तर पर 

जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 126% बढ़कर 2,37 लाख करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

5.भारत अमेरिका में होने वाला है व्यापार समझौता

भारत अमेरिका में जल्दी ही व्यापार समझौता होने की उम्मीद नजर आ रही है। भारत अमेरिका में होने वाले व्यापार समझौते के कारण निवेशक भारत में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। 

6.वैश्विक स्तर पर आज रहा तेजी का माहौल

आज वैश्विक स्तर पर तेजी देखी गई। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज बढ़त देखी गई। जापान का निक्केई भी आज बढ़त पर रहा। हांगकांग के हैंगसैंग में भी आज तेजी देखने को मिली। आज चीन का संघाई कम्पोजिट में आज मंदीदेखने को मिली।

7.क्रूड ऑयल की कीमतों में रही गिरावट 

आज क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज क्रूड ऑयल की कीमत USD 62.56 प्रति बैरल रही। यह कीमत पिछले 3 महीनों की सबसे कम कीमत है। आज शेयर बाजार में तेजी का कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी, FII की लगातार खरीदारी और मजबूत तिमाही नतीजे भी रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments